फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   congress targets bjp mp's over song 'besharam rang' controversy

'बेशर्म रंग' विवाद: BJP सांसदों के कपड़ों तक पहुंचा, कांग्रेस ने शेयर किया स्मृति इरानी, मनोज तिवारी का वीडियो

Thu, 22 Dec 2022 02:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Dec 2022 02:26 PM IST
सार

कांग्रेस ने कहा कि, बजरंगी, संघ और भाजपा के लोग इसमें दंगा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनको अपने इन नेताओं के भगवा के दुरुपयोग के बारे में अपना पक्ष रखना चाहिए। जबकि भगवा साम्प्रदायिक सद्भावना, परस्पर प्रेम और शांति के प्रतीक हिंदू धर्म का महान ध्वज माना जाता है।

विज्ञापन
congress targets bjp mp's over song 'besharam rang' controversy
सुशील आनंद शुक्ला, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बॉलीवुड मूवी 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' का विवाद अब भाजपा सांसदों के कपड़ों तक पहुंच गया है। भगवा रंग को लेकर अब कांग्रेस ने भाजपा सांसद स्मृति इरानी और मनोज तिवारी पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस को बीयर बीते और मनोज तिवारी को भगवा अंगवस्त्र पहनकर नाचते दिखाया गया है। वहीं दूसरे वीडियो में स्मृति इरानी केसिया रंग की ड्रेस पहन रैंप वॉक कर रही हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने मनोज तिवारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, भाजपा के नेता का यह गाना भगवा का कितना सम्मान बढ़ा रहा है, संघी बताएं। वहीं दूसरे वीडियो में सुशील आनंद शुक्ला ने लिखा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की यह पोशाक भी तो भगवा का अपमान है। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि एक फिल्म के दृश्य में पहने गए कपड़े के रंग से भाजपा और संघ के जिन लोगों की भावना आहत हो रही है। उनके केंद्रीय नेतृत्व के नेता इस तरह के कपड़े पहने हैं, इस पर अपना पक्ष रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा के बड़े नेता अभद्रता पूर्वक भगवा पहनकर-केवल गमछा ओढ़े होते तो भी अलग विषय था, ऊपर से नीचे तक भगवा पहनकर 'बेबी बीयर पीके नाचे..' जैसा गाना गा रहे हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को इसमें सफाई देना चाहिए और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भगवा वस्त्र पहनकर जिस प्रकार से कैटवॉक कर रही हैं, उसके बारे में भाजपा को जवाब देना चाहिए। 
 

मुख्यमंत्री ने कहा था- बजरंगी गुंडे
चार दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा कि, कपड़ा पहनना अलग बात है और उसे धारण करना अलग है। धारण कौन करता है, अंगीकार कौन करता है। जब साधु-संत समाज, घर परिवार को त्याग देता है तब भगवा रंग या गेरुआ स्वीकार करता है। भगवा रंग ज्वाला या अग्नि का प्रतीक है। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग का गमछा पहन कर निकल रहे हैं। पहले बताएं कि उन्होंने समाज और परिवार के लिए क्या त्याग किया है। ये तो वसूली करने के लिए निकले हैं।

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: 'बेशर्म रंग' विवाद पर CM भूपेश बोले- भगवा रंग त्याग का प्रतीक, बजरंगी गुंडे इसे पहन वसूली कर रहे

सीएम ने भी भाजपा सांसदों पर साधा था निशाना
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था, भाजपा के जो नेता हैं, जो सांसद बने है, जो विधायक हैं, वह हीरो हैं। वह ऐसे कपड़े पहनकर हिरोइनों के साथ डांस कर रहे हैं, उस पर क्या विचार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, रंगों से किसी का जाति धर्म तय नहीं करना चाहिए। ये कोई विवाद का मुद्दा ही नहीं है। भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। इसलिए जो जनता और समाज के मुद्दे नहीं हैं उसे सामने लाकर वो उसका ध्रुवीकरण कर रही है। इसके बाद से ही छत्तीसगढ़ में भी भगवा को लेकर हंगामा जारी है। 

यह भी पढ़ें...भूपेश बघेल पर भड़के अनिल विज: हरियाणा के गृहमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सीएम को कहा राक्षस, मांगा इस्तीफा

हरियाणा के गृहमंत्री ने सीएम को कहा था राक्षस
सीएम बघेल के इस बयान के बाद हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी फिल्म पठान के भगवा विवाद में शामिल हो गए। विज ने इस विवाद में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा और उन्हें राक्षस कहकर संबोधित किया। विज ने कहा था कि हिंदुस्तान की सनातन संस्कृति का अध्ययन करें तो हर युग में देवता और राक्षस रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज के राक्षस प्रवृत्ति के महानुभाव हैं, जिनको भगवा में दोष नजर आता है। दिन चढ़ता है तो भगवा होता है, रात्रि होती है तो भगवा होता है। तिरंगे में भी भगवा के सबसे ऊपर है। 

मूवी के गाने में दीपिका की ड्रेस को लेकर है विवाद
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी 'पठान' के पहले गाने 'बेशर्म रंग' पर विवाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका का सेंसुअल अवतार और उनकी पहनी भगवा रंग की बिकिनी पर बवाल है। राजनीतिक नेताओं से लेकर हिंदू संगठन तक सभी इस गाने का विरोध कर रहे हैं। सभी का कहना है कि भगवा रंग आस्था का प्रतीक है इसलिए इस तरह के कपड़े पहनकर 'बेशर्म रंग' पर डांस करना कबूल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed