{"_id":"64c4e9c60b4f8a2ee20cb344","slug":"cm-bhupesh-baghel-gifted-development-works-to-korba-bjym-protested-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG : सीएम भूपेश बघेल ने कोरबा को दी विकास कार्यों की सौगात, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG : सीएम भूपेश बघेल ने कोरबा को दी विकास कार्यों की सौगात, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर किया विरोध
Sat, 29 Jul 2023 03:58 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 29 Jul 2023 03:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा में कई विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर और हाथ में काले झंडे लेकर सीएम के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करोड़ों रुपये की सौगात देने के लिए शनिवार को कोरबा पहुंचे। यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज कैंपस समेत कई अन्य संस्थानों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंन घंटाघर में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर हाथ में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष समेत 24 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यहां उन्होंने 1320 मेगावाट विद्युत सयंत्र, मेडिकल कॉलेज कैंपस का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी कॉलेज, नगर पालिक निगम कोरबा में निर्मित प्यारे लाल कंवर स्मृति पुस्तकालय में स्मार्ट लाईब्रेरी व स्मार्ट किड जोन स्थापना, शैक्षणिक वातावरण निर्माण के लिए स्वामी विवेकानंद शैक्षणिक संस्थान का निर्माण कार्य, खेल संबंधी गतिविधीयों के लिए 500 सीटर छात्रावास भवन निर्माण कार्य, टीपी नगर स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में खेल अकादमी की स्थापना कार्य, मानिकपुर पोखरी को ईको पार्क के रुप में सौंदर्यीकरण और विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। ओपन थियेटर घंटाघर मैदान में पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमिपूजन व लोकार्पण कार्य को संपन्न किया, जिसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने से पहले भाजयुमो के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही काला झंडा दिखाने पहुंचे। काला कपड़ा पहनकर हाथ में काला झंडा लेकर कार्यक्रम स्थल जा रहे थे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सुभाष चौक पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झूमा झटकी भी हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष समेत 24 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के चौक-चौराहों का रास्ता ब्लॉक किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 700 पुलिसकर्मीयो तैनाती की गई है।