फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattispur tributes being paid to the 5 security personnel who lost their lives in IED blast by Naxals

छत्तीसगढ़ : नक्सली हमले में शहीद पांच जवानों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा बलों से भरी बस को बम से उड़ाया था

Wed, 24 Mar 2021 02:12 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Mar 2021 02:12 PM IST
सार

  • छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में पांच जवान हुए थे शहीद
  • शहीद हुए जवानों को सुरक्षा बलों ने आज दी श्रद्धांजलि
  • सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाया था

विज्ञापन
chhattispur tributes being paid to the 5 security personnel who lost their lives in IED blast by Naxals
नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की बस पर हमला किया, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। आज उन पांच शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। दरअसल, नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया था।

विज्ञापन


नक्सलियों के इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे और 14 जवान घायल हो गए थे। डीजीपी डीएम अवस्थी ने जानकारी दी थी कि जिला रिजर्व गार्ड के पांच जवान शहीद हुए हैं। ऐसी जानकारी दी गई कि क्षेत्र में लगातार तीन आईईडी ब्लास्ट हुए। 
विज्ञापन

 

नक्सल रोधी अभियान के डीजी अशोक जुनेजा ने जानकारी दी कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था। डीआरजी की पार्टी अभियान खत्म कर बस से लगभग 4.15 बजे लौट रही थी। इसी दौरान एक पुल पर तीन आईईडी विस्फोट हुए। धमाके की वजह से बस का चालक और दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे जबकि दो जवान अस्पताल में शहीद हुए।


इससे पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर मंगलवार को एक बस को उड़ा दिया, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य जवान घायल हुए।

उन्होंने बताया कि नारायणपुर जिले के कड़ेमेटा और कन्हरगांव के बीच नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बलों की बस को उड़ा दिया। अवस्थी ने जानकारी दी थी कि सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। 



अभियान से वापसी के दौरान वह एक बस में सवार थे। बस जब कड़ेमेटा और कन्हरगांव गांव के मध्य पहुंची तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed