फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Police recruited 13 transgenders to the post of constable

मिसाल: छत्तीसगढ़ पुलिस ने 13 ट्रांसजेंडरों को कांस्टेबल पद पर किया भर्ती, आत्मनिर्भर बन करेंगे देश की सेवा

Sat, 13 Mar 2021 04:52 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, रायपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 13 Mar 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Police recruited 13 transgenders to the post of constable
पुलिस कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए ट्रांसजेंडर - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ पुलिस ने देशभर के सामने एक मिसाल पेश की है, जिसके चलते वह काफी चर्चा में है। दरअसल, यहां कुछ ट्रांसजेंडरों को पुलिस महकमे में शामिल किया गया है। बता दें, छत्तीसगढ़ पुलिस में 13 ट्रांसजेंडरों को कांस्टेबल पद पर भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


राज्य में पुलिस चयन प्रक्रिया से इन सभी लोगों को इस पद के लिए चुना गया है। इन्हें इनकी योग्यता के अनुसार चयनित किया गया है। गौरतलब है कि इनमें आठ लोग रायपुर जिले से हैं जबकि राजनांदगांव जिले से दो लोग हैं। इसके अलावा बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा जिलों से एक-एक उम्मीदवार की नियुक्ति कांस्टेबल के पद पर हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भर्ती में चयनित होने के बाद सोनिया ने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने आगे कहा, ‘हम पुलिस विभाग को इसके लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। जो पहल छत्तीसगढ़ पुलिस ने की है यह हमारे समुदाय में बड़े बदलाव करने वाली है।’ 

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस विभाग ने वर्ष 2017-18 में कांस्टेबल पद की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराई थी। इसके बाद एक मार्च को परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इस परीक्षा में ट्रांसजेंडर समुदाय के 20 लोगों ने परीक्षा दी थीस जिसमें से 13 चयनित हुए।


उल्लेखनीय है कि भारत में छत्तीसगढ़ के अलावा केवल दो राज्यों तमिलनाडु और राजस्थान में ही अब तक ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को पुलिस में भर्ती किया गया था। वहीं, बिहार सरकार ने भी हाल ही में पुलिस में ट्रांसजेंडरों की भर्ती करने का फैसला लिया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed