{"_id":"5fe1cf698ebc3ecd687a409e","slug":"chhattisgarh-health-minister-ts-singh-deo-pray-to-sacrifice-101-goat-over-dhai-saal-ka-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: ढाई साल के सीएम की चर्चा पर सिंहदेव ने मांगी मन्नत, कहा- देवता को चढ़ाऊंगा 101 बकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: ढाई साल के सीएम की चर्चा पर सिंहदेव ने मांगी मन्नत, कहा- देवता को चढ़ाऊंगा 101 बकरे
Tue, 22 Dec 2020 04:20 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: कुमार संभव
Updated Tue, 22 Dec 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
टीएस सिंह देव (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में ढाई साल के मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हो चली है। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक मन्नत मांगी है, जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। दरअसल, टीएस सिंहदेव सूरजपुर के खोपा गांव में आयोजित फुटबॉल मैच में शामिल होने गए थे। उस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी मन्नत पूरी होने पर देवता को 101 बकरे चढ़ाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बेहद खास है खोपा धाम
बताया जा रहा है कि सूरजपुर के खोपा गांव में मौजूद खोपा धाम की मान्यता काफी ज्यादा है। गांव वालों का कहना है कि इस धाम के देवता को बकरे की बलि चढ़ाने की मन्नत मांगने से मन्नत पूरी हो जाती हैं। ऐसे में टीएस सिंहदेव ने अपनी मन्नत पूरी होने पर भरे मंच से खोपा देवता पर 101 बकरे की बलि चढ़ाने की बात कही तो राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा होने लगी। दरअसल, राजनीति और धर्म के गठजोड़ की बातें कई बार सामने आ चुकी हैं। अब छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री की मन्नत को लेकर सियासी हलकों में कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुर्खियों में रहते हैं सिंहदेव
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल वह अपनी मन्नत को लेकर चर्चाओं में हैं। इससे पहले वह 'ढाई साल के मुख्यमंत्री' वाले मुद्दे को लेकर सियासी हलकों में छाए हुए थे। छत्तीसगढ़ की सियासत में शुरू हुए इस घमासान से कांग्रेस की दिक्कतें बढ़ सकती हैं, क्योंकि पार्टी इस वक्त राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्ष तलाशने में जुटी हुई है।
विज्ञापन