{"_id":"64c3f38e40fede135a089988","slug":"chhattisgarh-election-2023-cg-congress-send-34-promises-list-to-bjp-leaders-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG कांग्रेस ने BJP नेताओं को भेजी 34 वादों की सूची: रमन, अरुण साव, चंदेल को लिस्ट भेजकर वादे पूरे करने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG कांग्रेस ने BJP नेताओं को भेजी 34 वादों की सूची: रमन, अरुण साव, चंदेल को लिस्ट भेजकर वादे पूरे करने का दावा
Fri, 28 Jul 2023 10:27 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:27 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे चुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के पते पर अपने घोषणा पत्र में किए 34 वादों की सूची भेजकर वादे पूरे करने का दावा किया है।
विज्ञापन
CG कांग्रेस ने BJP नेताओं को भेजी 34 वादों की सूची
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे चुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के पते पर अपने घोषणा पत्र में किए 34 वादों की सूची भेजकर वादे पूरे करने का दावा किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने भाजपा के साल 2003, 2008, 2013 के झूठ के पुलिंदा को लिफाफा में बंद करके भेजा है। ताकि भाजपा के नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र और अपने घोषणा पत्र को ईमानदारी से पढ़ें और आत्म अवलोकन करें कि किस प्रकार जनता से किए वादे को पूरा किया जाता है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर झूठ बोलने वाले भाजपा नेताओं को आईना दिखाने के लिए घोषणा पत्र भेजा गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर गुमराह कर रहे हैं। झूठ बोल रहे हैं, वादाखलाफी का मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहती है उसको पूरा करती है। कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र में 36 बिंदुओं को समाहित किया था। सरकार बनने के बाद अब तक घोषणा पत्र के 34 वादों पर कांग्रेस की सरकार पूर्णता काम की है जिससे प्रदेश की जनता खुशहाल हुई है। बचे दो बिंदुओं को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
बीजेपी नेता ले रहे कांग्रेस सरकार की योजनाओं का लाभ
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में चलाए जा रहे योजना का लाभ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अरुण साव सहित भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता ले रहे हैं, लेकिन दलीय प्रतिबद्धता के चलते भाजपा के बड़े नेता जनता के बीच झूठ बोल रहे हैं। इस दौरान मनी वैष्णव, विकास विजय बजाज, सत्यप्रकाश सिंह, ऋषभ चंद्राकर, सुजीत गिधोले मौजूद थे।