{"_id":"634681c039fa524fd4627c7a","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-on-raman-singh-statement-said-apologize-otherwise-legal-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रमन सिंह ने CM को बताया सोनिया का एटीएम, भड़के भूपेश बोले- माफी मांगें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रमन सिंह ने CM को बताया सोनिया का एटीएम, भड़के भूपेश बोले- माफी मांगें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई
Wed, 12 Oct 2022 03:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 12 Oct 2022 03:18 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बुधवार को सक्ती रवाना हो गए। उससे पहले उन्होंने हैलीपैड पर मीडिया से ईडी की कार्रवाई को लेकर बात की। उनके निशाने पर रमन सिंह ही रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह से चल रही ED की रेड के बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोनिया गांधी का ATM बताया था। CM बघेल ने इस बयान को घोर आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह कहते हैं कि 25 रुपए टन कोयला ले रहे हैं। इसे प्रमाणित करें या सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। नहीं तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मानहानि का दावा किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
रमन सिंह के पास एक ही काम, शिकायत करना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सक्ती दौरे पर निकलने से पहले रायपुर में मीडिया से बता कर रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने रमन सिंह के ईडी की कार्रवाई को लेकर बयान पर कहा कि कौन डर रहा है? डरता कौन है? डर तो इनके मन में है। रमन सिंह बार-बार चुटका देते रहते हैं। दिल्ली भाग जाते हैं। वहां केवल एक ही काम है शिकायत करना। CM ने कहा कि उनकी खीज है। वह अधिकारियों को डराने का काम कर रहे हैं। इसका मतलब है कि वह खुद डरे हुए हैं। उनको जमीनी हकीकत पता है।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: पूर्व CM रमन सिंह ने कहा-बार-बार बोल रहा हूं, भूपेश बघेल ATM हैं सोनिया गांधी के

सरकार नहीं है तो अधिकारियों पर खीज उतार रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर फेयर तरीके से चुनाव लड़ेंगे तो उसकी हालत जितनी थी, उतनी भी नहीं रहेगी। इसलिए अपनी खीज अधिकारियों पर उतार रहे हैं। 15 साल वही अधिकारी अच्छे थे, अब उनकी सरकार नहीं है तो खराब हो गए। अधिकारी अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह सब कहा है। वह माफी मांगे। कुछ भी अनाप-शनाप आरोप लगा देंगे। हमारी सरकार ने कोलवाशियों पर कार्यवाही की। रमन सिंह बताएं कि उन्होंने सरकार रहते कितनी कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: CM की OSD, अफसरों-व्यापारियों पर छापा, IAS के घर से चार करोड़ नकद सहित दस्तावेज बरामद

पैसेंजर ट्रेनें बंद हैं, कोयला नहीं मिल रहा, उद्योग प्रभावित हैं
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोयला जो है सेंट्रल गवर्नमेंट का है। उसमें राज्य सरकार की क्या भूमिका है। कोयला खदान केंद्र सरकार एलॉट करती है। पूरे 58 खदान में से 52 एसईसीएल का है, भारत सरकार का है। ट्रांसपोर्टिंग के मामले में स्थिति यह है पैसेंजर ट्रेनें बंद कर दिया है। लोगो को परेशान करके रखा है। इसके बारे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुछ क्यों नहीं बोलते हैं। पैसेंजर ट्रेन क्यों बंद है? यहां के उद्योगों को कोयला क्यों नहीं मिल रहा है? इसके चलते छत्तीसगढ़ के सारे उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।

सट्टा पर कानून तो केंद्र को बनाना चाहिए
महादेव सट्टा पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, यह पूरे राष्ट्रीय स्तर पर फैला है, लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस ने पहली बार कार्रवाई की है। इसे लेकर कानून तो भारत सरकार को बनाना था। उन्होंने कहा कि यह ऑनलाइन सट्टा है। सरेआम चल रहा है। आईटी की एक्ट के तहत कार्रवाई होनी थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने कार्रवाई की है
यह भी पढ़ें... Chhattisgarh में ED रेड: CM भूपेश बोले-BJP सीधे नहीं लड़ पा रही, इसलिए एजेंसियों का सहारा ले रही, ये फिर आएंगी