{"_id":"5fd3413f8ebc3e41033e54de","slug":"chhattisgarh-chief-minister-bhupesh-baghel-will-continue-as-cm-no-proposal-to-change-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे भूपेश बघेल, सीएम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं - सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे भूपेश बघेल, सीएम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं - सूत्र
Fri, 11 Dec 2020 03:21 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 11 Dec 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है कि ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाकर ये कुर्सी टी एस सिंह देव को दी जा सकती है। हालांकि कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने इस बात से इनकार कर दिया है। अब इस तरह की अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाकर टी एस सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाने का कोई प्रस्ताव ही नहीं है। छत्तीसगढ़ में केवल कांग्रेस की ही सरकार है, वहां दो दलों की सरकार नहीं है इसलिए ऐसा प्रस्ताव वहां पर लागू नहीं होता है।
विज्ञापन
If High Command asks then I will step down from my position. I don’t have endearment to it. I'm performing my duties. Those who are trying to create misunderstanding must realise it's not in favour of the state: Chhattisgarh CM on being asked about his tenure as CM pic.twitter.com/1td5JBvZKj
— ANI (@ANI) December 11, 2020
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक मीडिया संस्थान से इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पार्टी नेतृत्व चाहेगा तो वो कभी भी अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। बघेल के इस बयान के बाद से पार्टी में हड़कंप मच गया और पार्टी नेतृत्व ने अपनी तरफ से सफाई पेश की।
इसके बाद सूत्रों ने इस बात पर सफाई दी कि पार्टी नेतृत्व में ऐसा कोई मुद्दा विचार में नहीं है, इसलिए बघेल अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।