{"_id":"614eeed68ebc3e038718160f","slug":"chhattisgarh-a-teacher-was-allegedly-found-drunk-administration-suspended-after-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने किया निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने किया निलंबित
Sat, 25 Sep 2021 03:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 25 Sep 2021 03:11 PM IST
सार
शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचा था। किसी ने उसका वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया।
विज्ञापन
ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर, एलएस जोशी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक शिक्षक की करतूत का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, जिसके बाद शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। मामला छत्तीसगढ़ के पोंडी उपरोड़ा का है। यहां के एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचा था। किसी ने शिक्षक का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। देखेते ही देखते पूरे क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद प्रशासन की नींद टूटी।
विज्ञापन
ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर एलएस जोशी का कहना है कि वीडियो में शिक्षक शराब पिए हुए दिख रहा है। वह स्कूल में है। यह घटना पूरे प्रशासन को शर्मसार करने वाली है। शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन