{"_id":"6642f51628c44521090a4538","slug":"cg-weather-news-chance-of-rain-and-thundershowers-in-chhattisgarh-for-next-five-days-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना; छह डिग्री तक गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना; छह डिग्री तक गिरा पारा
Tue, 14 May 2024 10:53 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 14 May 2024 10:53 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश होने के कारण मौसम ठंडा हो गया है। अभी कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। साथ ही 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश होने के कारण मौसम ठंडा हो गया है। अभी कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। साथ ही 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इससे लोगों को तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। उसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। साथ ही द्रोणिका के कारण प्रदेश के कई जगहों पर अचानक बारिश की स्थिति बन रही है। आज मंगलवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है।
विज्ञापन
आज भी बारिश के आसार
आज सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में बारिश हो सकती है। साथ एक-दो जगह पर तेज अंधड़ चलने की भी संभावना है। रविवार को प्रदेश के कई जगहों पर बारिश हुई है। पंखाजुर, केशकाल, कटेकल्याण, बस्तर दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, मानपुर और मोहला इन जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। यहां बारिश के मुख्य आंकड़े भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
तापमान में आई गिरावट
प्रदेश में बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। राजधानी रायपुर में 38.01 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। वहीं माना एयरपोर्ट में 37.9, बिलासपुर में 39.4, पेंड्रा रोड में 38.6, अंबिकापुर में 37.2 और जगदलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 6.4 डिग्री कम रहा।
डोंगरगढ़ रहा सबसे गर्म
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.02 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।