{"_id":"67da97e03caf7c69c20bfdeb","slug":"cg-news-pm-narendra-modi-chhattisgarh-visit-on-30-march-2025-inaugurated-many-development-projects-2025-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा 30 मार्च को, कई अहम विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा 30 मार्च को, कई अहम विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
Wed, 19 Mar 2025 03:42 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 19 Mar 2025 03:42 PM IST
सार
PM Narendra Modi Chhattisgarh visit: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Narendra Modi Chhattisgarh visit: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान 30 मार्च को उनके प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा सांझा की। इस यात्रा के दौरान राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। सीएम ने दौरे की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं छत्तीसगढ़ में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।
पीएम नरेंद्र मोदी से चर्चा करते छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन मुद्दों हुई चर्चा
पीएम के साथ बैठक में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, बस्तर के विकास का मास्टर प्लान और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना, उद्योग और पर्यटन केंद्रों के विस्तार पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री ने बस्तर विकास योजना की सराहना करते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

सीएम साय ने पीएम मोदी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस्तर विकास के रोडमैप पर फोकस
मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास का मास्टर प्लान केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया। इनमें सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन के नए अवसरों पर फोकस रहा। इस मास्टर प्लान का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाना और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। केंद्र सरकार ने इस मास्टर प्लान को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम ने राज्य की विकास योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से मजबूत सहयोग और समर्थन प्राप्त किया।

सीएम साय ने कई मुद्दों पर पीएम मोदी से की चर्चा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
सीएम साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर, केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सांसद तेजस्वी सूर्या समेत वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, औद्योगिक नीति, नक्सल उन्मूलन और बस्तर के विकास आदि पर गहन चर्चा की।

नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत करते सीएम साय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय गृहमंत्री शाह से की नक्सलवाद के खात्मे पर चर्चा
मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात कर नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे, बस्तर के समग्र विकास और राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। राज्य सरकार निर्णायक कदम उठा रही है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है और छत्तीसगढ़ अब एक नए युग की ओर अग्रसर है। केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।