फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG CM vishnudeo Sai says on PM narendra modi regarding One Nation One Election

वन नेशन, वन इलेक्शन: CM साय बोले- ये PM मोदी की दूरदृष्टि का बेहतर परिणाम; इससे देश को मिलेंगे ये दो बड़े लाभ

Thu, 19 Sep 2024 04:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 04:36 PM IST
सार

CG CM Vishnudeo Sai says on One Nation One Election: वन नेशन, वन इलेक्शन पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
CG CM vishnudeo Sai says on PM narendra modi regarding One Nation One Election
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG CM Vishnudeo Sai says on One Nation One Election: वन नेशन, वन इलेक्शन पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। ये पीएम मोदी की दूरदृष्टि का बेहतर परिणाम है, इससे देश को बहुत लाभ मिलेगा। इससे समय और खर्च की भी बचत होगी। क्योंकि जो बार-बार चुनाव होता है, उसकी वजह से समय-समय पर आचार संहिता लगानी पड़ती है। इसकी वजह से बहुत सारे विकास कार्य थम जाते हैं। वन नेशन, वन इलेक्शन के तहत देश में एक समय पर लोकसभा विधानसभा चुनाव होने से भविष्य में बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं सीएम हाउस में आज गुरुवार को आयोजितच जनदर्शन को लेकर कहा कि आज जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से लोग रायपुर पहुंचे। इसमें जो फौरी राहत पहुंचाई जा सकती है, वह मौके पर ही दी जा रही है। दिव्यांगों, गरीब, किसानों, महिलाओं, युवाओं और कलाकारों को सहायता राशि दी गई है। दिव्यांगों को ट्रायसिकल दिया गया है। एक कलाकार को वाद्ययंत्र खरीदने के लिए 15 हजार रुपये का चेक दिया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों की भी मदद की जा रही है, जितना संभव हो सके मौके पर ही सहायता की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग विवेक को मिला वॉकर का सहारा
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में दुर्घटना में पैर खोने वाले विवेक को मुख्यमंत्री साय ने वॉकर भेंट किया। वॉकर पाकर विवेक खुश हैं कि अब उन्हे चलने-फिरने सुविधा होगी। वॉकर पाकर वे बेहद खुश दिखे। दरअसल, रायपुर के भनपुरी स्थित बुनियाद नगर निवासी विवेक शर्मा ने एक दुर्घटना में एक पैर खो दिया। चलने-फिरने में असमर्थ विवेक को इस वजह से काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आज वे जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनके सामने अपनी मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत विवेक को वॉकर उपलब्ध कराया और जब विवेक मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले तो वॉकर के सहारे चलकर निकले। उन्होंने सीएम साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे वॉकर के सहारे चलने में अब दिक्कतें नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed