फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP three-day training camp in Mainpat ambikapur today seven july 2025

बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मैनपाट में आज से: पहले दिन पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 07 Jul 2025 03:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/अंबिकापुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/अंबिकापुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 03:56 PM IST
सार

BJP three-day training camp in Mainpat: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आज सोमवार से भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ होने जा रहा है।

विज्ञापन
CG BJP three-day training camp in Mainpat ambikapur today seven july 2025
पहले दिन पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

BJP three-day training camp in Mainpat: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आज सोमवार से भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ होने जा रहा है। 7 से 9 जुलाई तक होने वाले इस शिविर से पहले बीजेपी नेताओं ने बायोडायवर्सिटी पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिये पहुंचे सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया।

विज्ञापन


इस दौरान बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मैनपाट के तिब्बती मॉनिस्ट्री हॉल में हो रहा है। शिविर का उद्घाटन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। वे 7 जुलाई को दोपहर में दरिमा हवाई पट्टी पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से मैनपाट पहुंचेंगे। शिविर के पहले दिन बीजेपी अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद तावड़े और बी. सतीश प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय समेत सभी कैबिनेट और राज्यमंत्री, विधायक, सांसदों शामिल होंगे। यहां पर सुरक्षा को लेकर सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण वर्ग में आम जनता के बीच सीधे संवाद और शासकीय योजनाओं का आम आदमी तक पहुंच हो सके इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही स्थानीय मुद्दों पर प्रमुखता से काम करने और चुनाव से पहले क्षेत्र के विकास के लिए किए गए वादों को भी पूरा करने रिचार्ज किया जाएगा। इसके साथ ही इस प्रशिक्षण वर्ग को आगामी चुनाव की तैयारी में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण वर्ग में सांसद और विधायकों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रखा गया है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षकों की ओर से बंद कमरे में क्लास ली जाएगी। भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले मंत्री, विधायक और सांसदों के पहुंचने का सिलसिला रविवार दोपहर से शुरू हो गया है। मैनपाट के सभी रिसॉर्ट और होटलों की बुकिंग फुल हो चुकी है। 

सांसदों और विधायकों के लिए लाभदायक होगा प्रशिक्षण: सीएम साय
इस संबंध में सीएम साय ने कहा कि विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेतागण आ रहे हैं। निश्चित रूप से यह प्रशिक्षण सांसदों और विधायकों के लिए बहुत ही लाभदायक होगा और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में बड़ा सहयोगी होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी वर्ग का शुभारंभ करेंगे। 

12 सत्रों में होगा प्रशिक्षण
भाजपा के सांसद और विधायक दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र कुल 12 सत्रों में पूरा होगा। पहले दिन दो सत्र होंगे, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मंत्री संतोष तावड़े, बी. सतीश मौजूद रहेंगे। दूसरे दिन छह सत्र होंगे, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रशिक्षक के रूप में शामिल होंगे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे, जबकि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे।


800 जवानों की तैनाती
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंच रहे मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के मंत्री और सांसद, विधायक दलों की सुरक्षा के लिए तीन एसपी और चार एडिशनल एसपी की तैनाती की गई है। अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा के लिए थाना प्रभारियों सहित 800 जवान तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed