फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP said, Bhupesh Baghel apologized for comments made on female MP Saroj Pandey

भाजपा ने पार्टी की महिला सांसद पर की गई टिप्पणी को लेकर भूपेश बघेल से माफी मांगने को कहा

Mon, 14 Dec 2020 12:02 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 14 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP said, Bhupesh Baghel apologized for comments made on female MP Saroj Pandey
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 2017 के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ भाजपा नेता सरोज पांडे के नृत्य करने को लेकर की गई टिप्पणी पर विपक्षी दल भाजपा ने नाराजगी जाहिर की और बघेल से माफी मांगने को कहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को कोरिया जिले में सरोज पांडे द्वारा बघेल के नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस सरकार के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान नाचने और गाने में व्यस्त रहने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन



बघेल ने कहा, दुर्ग स्टेडियम में आयोजित सुआ नृत्य कार्यक्रम के दौरान सरोज पांडे जी तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक के साथ क्या कर रही थीं? छत्तीसगढ़ में सुआ लोक नृत्य महिलाओं द्वारा आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह कोई विश्व रिकॉर्ड नहीं बना रही थीं बल्कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के साथ कमर लहरा रही थीं। सुआ नृत्य महिलाओं द्वारा किया जाता है और वहां तत्कालीन मुख्यमंत्री को नृत्य करने की क्या आवश्यकता थी? बघेल की टिप्पणी की निंदा करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मुनात ने कहा कि यह उनकी 'बीमार मानसिकता' को दर्शाता है, मुख्यमंत्री को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, बघेल को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed