{"_id":"65bb65ad4e1973c5190efac6","slug":"bjp-mla-kiran-dev-performed-bhoomi-pujan-of-development-works-worth-lakhs-in-jagdalpur-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: विधायक किरण देव बोले, चौमुखी विकास के लिये संकल्पित है भाजपा सरकार, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: विधायक किरण देव बोले, चौमुखी विकास के लिये संकल्पित है भाजपा सरकार, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ
Thu, 01 Feb 2024 03:05 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:05 PM IST
सार
भाजपा विधायक किरण देव ने जगदलपुर में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसकी कुल लागत 65 लाख रुपये की है। भूमिपूजन के दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि शहर विकास में राशि की कमी नहीं होगी। विकास कार्य लगातार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विधायक किरण देव ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में लाखों के विकास कार्यों का विधायक किरण देव ने विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के दौरान महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी मौजूद रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में बीटी रिनोवेशन कार्य में लाल साहू से पांडे घर तक, बस्तर डीजल से चित्रकूट रोड तक, गुप्ता गली के सामने से मुर्शिद निवास तक बीटी रिनोवेशन कार्य का भूमिपूजन किया गया।
विज्ञापन
शहीद गुंडाधुर पार्क के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी कुल लागत 65 लाख रुपये की है। भूमिपूजन के दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि शहर विकास में राशि की कमी नहीं होगी। विकास कार्य लगातार किए जाएंगे। जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार प्रदेश की जनता के प्रति वचनबद्ध है कि जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास होगा। भूमिपूजन किए गए कार्य तय सीमा में और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। हमारी सरकार हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश एवं शहर का चौमुखी विकास होगा।
विज्ञापन
महापौर सफीरा साहू ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, सुशीला बघेल, सुषमा कश्यप, अनीता नाग, पार्षद श्रीमती सविता गुप्ता ,राजपाल कसेर, भारती श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, खेम सिंह देवांगन, दिगंबर राव, आयुक्त हरेश मंडावी, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री भाजपा रामाश्रय सिंह, मनोहर दत्त तिवारी, आरेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अनिल लुक्कड व काफी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।
विज्ञापन