{"_id":"64edeb1c2a0956ac320c51a4","slug":"bjp-leader-kedar-gupta-said-bhupesh-government-doing-politics-in-name-of-reservation-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ बीजेपी का पलटवार: केदार गुप्ता बोले- आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही भूपेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ बीजेपी का पलटवार: केदार गुप्ता बोले- आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही भूपेश सरकार
Tue, 29 Aug 2023 06:27 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:27 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने आरक्षण मुद्दे भूपेश सरकार को घेरा है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को लेकर हर वर्ग को दुविधा में डाल रखा है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने आरक्षण मुद्दे भूपेश सरकार को घेरा है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को लेकर हर वर्ग को दुविधा में डाल रखा है। भाजपा संविधान की भावनाओं के अनुरूप हर वर्ग को पर्याप्त आरक्षण की हिमायती है। इसीलिए भाजपा ने प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा में आरक्षण के रखे गए मसौदे का समर्थन किया था, लेकिन भूपेश सरकार आरक्षण के नाम पर राजनीति क्यों कर रही है? यह समझ से परे है। आरक्षण के मसौदे के साथ आवश्यक होने के बावजूद क्वांटीफायबल डाटा प्रस्तुत नहीं करके प्रदेश सरकार राज्यपाल के समक्ष संवैधानिक दिक्कत खड़ी करके अब बिलावजह राज्यपाल को अपनी गंदी राजनीति में घसीट रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के की ओर से आरक्षण पर आपत्ति कराई गई। सरकार ने अपने पक्ष में बड़े वकील या महाधिवक्ता को खड़ा नहीं किया और हाईकोर्ट में सरकार आरक्षण का केस जान-बूझकर हार गई। गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार यह झूठ फैला रही है कि भाजपा प्रदेश के राज्यपाल पर आरक्षण के मसौदे को रोके रखने का दबाव डाल रही है।
आरक्षण का मूल आधार क्वांटीफायबल डाटा
उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 341 व 342 में स्पष्ट उल्लेख है कि आरक्षण का मूल आधार क्वांटीफायबल डाटा होगा। राज्यपाल प्रदेश सरकार को बार-बार क्वांटीफायबल डाटा प्रस्तुत करने कह रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने आरक्षण के मसले को उलझाए रखने की नीयत से आरक्षण के मसौदे के साथ यह डाटा न तो राज्यपाल को उपलब्ध कराया, न ही विधानसभा के पटल पर रखा और न ही विधानसभा में इस पर को चर्चा की। गुप्ता ने कहा कि कानूनन जब क्वांटीफायबल डाटा आवश्यक है तो भाजपा के इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री बघेल दें कि आरक्षण को राजनीति में क्यों उलझा रहे हैं और क्वांटीपायबल डाटा क्यों प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं?