फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Eleven schools in Pidia resumed operations after remaining closed for 21 years chhattisgarh

आतंक के साए से निकली नई सुबह: बीजापुर में 21 साल बाद खुले 11 स्कूल, 539 बच्चों को मिला शिक्षा का अधिकार

Wed, 01 Jul 2026 07:43 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 07:43 PM IST
सार

कभी नक्सल प्रभावित बीजापुर में आज पीडिया क्षेत्र में 21 साल बाद 11 स्कूलों का संचालन फिर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कलेक्टर विश्वदीप की पहल से 11 गांवों के 539 बच्चों को अपने ही गांव में शिक्षा का अधिकार मिला है।

विज्ञापन
Eleven schools in Pidia resumed operations after remaining closed for 21 years chhattisgarh
पीडिया में फिर से खुले स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माओवादी आतंक से वीरान पड़े पीडिया क्षेत्र में 21 वर्षों बाद स्कूलों की घंटियां फिर से गूंजी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कलेक्टर विश्वदीप की पहल पर 11 स्कूलों का संचालन दोबारा शुरू हुआ है। इससे 11 गांवों के 539 बच्चों को अपने ही गांव में शिक्षा का अधिकार मिला है।
विज्ञापन


यह स्कूलों का पुनः खुलना भय से विश्वास और अंधकार से ज्ञान की ओर बढ़ते बस्तर की नई पहचान है। पीडिया में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

 

बीजापुर न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षादूतों को सामग्री और बच्चों को स्कूल बैग वितरित कर उनका स्वागत किया। जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम और जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों का तिलक लगाकर और लड्डू खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

जानकी कोरसा ने कहा कि शिक्षा विकास की मजबूत नींव है। सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अभिभावकों को बच्चों को नियमित विद्यालय भेजना चाहिए। विद्यालयों में भवन, पेयजल और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

बीजापुर न्यूज

 

21 साल बाद लौटी शिक्षा
सलवा जुडूम के दौरान माओवादी हिंसा के कारण पीडिया क्षेत्र के कई स्कूल बंद हो गए थे। उनके भवन भी ध्वस्त कर दिए गए थे। अब पीडिया, पेदापाल, छोटेगोटोडी, कुएम, मदपाल, अंडरी, इडेनार, डोंडीतुमनार, मिरगानघोटूल, गमपुर और तमोड़ी गांवों में विद्यालय फिर से शुरू हुए हैं। इन गांवों के बच्चों को अब शिक्षा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

जिले में 37 स्कूलों का पुनः संचालन
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पांडे ने बताया कि कलेक्टर विश्वदीप की पहल पर बंद स्कूलों को पुनः संचालित करने का अभियान जारी है। इस वर्ष अब तक 20 प्राथमिक और 17 उच्च प्राथमिक, कुल 37 स्कूलों का संचालन दोबारा शुरू हो चुका है। कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि 21 वर्षों से बंद विद्यालयों को माओवाद से मुक्ति के बाद संचालित किया गया है। प्रत्येक गांव तक शिक्षा पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed