फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   arrested for cheating on pretext of investing in stock market

Rajnandgaon: शेयर मार्केट में ज्यादा कमाने का लालच देकर चार लाख से ज्यादा की ठगी, इंदौर से दो गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2022 01:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Dec 2022 01:44 PM IST
सार

आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में 7-8 किश्तों में ऑनलाइन रुपये जमा कराए थे। शेयर मार्केट में ज्यादा पैसे कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम इंदौर पहुंची और दो को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है। 

विज्ञापन
arrested for cheating on pretext of investing in stock market
पुलिस गिरफ्तर में शातिर ठग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से की है। पकड़े गए आरोपी शेयर मार्केट में ज्यादा पैसा कमाने का झांसा देते थे। किश्तों में इन्होंने युवक से चार लाख रुपये से ज्यादा ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। बाद में युवक को धोखाधड़ी का पता चला तो उसने बसंतपुर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लालबाग हेमू कलाणी नगर निवासी संदीप कुमार के मोबाइल पर जुलाई 2022 में एक महिला ने कॉल किया। कॉल करने वाली महिला ने संदीप कुमार को शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया और कहा कि वह निवेश करने पर ज्यादा कमाई करा सकती है। इस पर संदीप उसके झांसे में आ गया। उसके बताए अनुसार, संदीप ने किश्तों में 4.30 लाख रुपये से ज्यादा ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। 
विज्ञापन




इसके बाद न तो संदीप के लिए शेयर की खरीदी हुई और न ही कोई कमाई। आरोपी पहले झांसा देते रहे, फिर बात करना ही बंद कर दिया। संदीप की शिकायत पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से नंबर ट्रेस किया और इंदौर से आरोपी रवि कुमार और सतीश नारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खाते को भी सीज करा दिया है। उसमें संदीप कुमार से ठगी गई रकम भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed