{"_id":"605ca4e219f90106544b7211","slug":"around-11-vehicles-were-set-on-fire-by-naxals-in-dhanora-area-of-kondagaon-district-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : धनोरा क्षेत्र में नक्सलियों का तांडव, 11 से अधिक गाड़ियों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : धनोरा क्षेत्र में नक्सलियों का तांडव, 11 से अधिक गाड़ियों में लगाई आग
Thu, 25 Mar 2021 08:27 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनोरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनोरा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 25 Mar 2021 08:27 PM IST
सार
- नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 12 वाहनों में आग लगा दी
- घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कराया जा रहा था
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने लगाई गाड़ी में आग
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के धनोरा क्षेत्र में नक्सलियों ने एक सड़क के निर्माण में उपयोग में लाए जा रहे ट्रक, रोड रोलर्स और ट्रैक्टर सहित लगभग 11 वाहनों में आग लगा दी। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने गुरुवार को बताया कि जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुइमारी गांव के पास नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 12 वाहनों में आग लगा दी है।
विज्ञापन
सुंदरराज ने बताया कि जिले के बतराली और छेरबेड़ा गांव के बीच प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कराया जा रहा है। बीती देर रात नक्सलियों का एक दल वहां पहुंचा और निर्माण स्थल पर रखे वाहनों में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है
विज्ञापन