फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   An elephant cub got separated from the herd and fell into a pit

CG:  दल से बिछड़कर एक हाथी शावक गड्ढे में गिरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो

Sat, 29 Mar 2025 08:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 29 Mar 2025 08:26 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में दल से बिछड़कर एक हाथी शावक गड्ढे में गिर गया। वन विभाग की टीम कई घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू करके सुरक्षित शावक को बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा।

विज्ञापन
An elephant cub got separated from the herd and fell into a pit
हाथी शावक को जंगल में छोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह दल से बिछड़ा एक हाथी शावक गड्ढे में गिर गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम कई घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू करके सुरक्षित शावक को बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वलो बाकारूमा रेंज के जमाबीरा बीट में शनिवार की सुबह दल से बिछड़कर एक हाथी शावक गड्ढे में गिर गया। जैसे ही इस बात की जानकारी गांव के ग्रामीणों में लगी हाथी शावक देखने लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल के सदस्य के अलावा धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


चार घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद हाथी शाव को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद हाथी शावक जंगल में चला गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल में हाथियों के दल की सूचना देते हुए किसी भी कार्य के सिलसिले में जंगल की तरफ नही जाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed