Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   fiancée along with her lover killed her would-be husband 10 days before marriage

शातिर मंगेतर!: शादी से पहले मिलने बुलाया होने वाला पति, प्रेमी भी था साथ; फिर हत्या कर जमीन में दफनाई लाश

Thu, 01 May 2025 04:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 May 2025 04:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो पाया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर गुरुवार को तहसीलदार की उपस्थिति में दफन शव की खुदाई कराई और लाश को बरामद किया।  इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
fiancée along with her lover killed her would-be husband 10 days before marriage
मंगेतर और प्रेमी ने मिलकर की होने वाले पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिला से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां शादी से 10 दिनों पूर्व मंगेतर ने अपने होने वाले पति को मिलने बुलाया और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरी तसल्ली के लिए कि उसकी मृत्यु हो गई है। उसका गला घोट कर जमीन में दफन कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक अपने घर नहीं लौटा और पुलिस ने मोबाइल व कॉल रिकॉर्ड से ट्रेस कर उसके लोकेशन का पता किया तो पुलिस को पता चला कि लापता युवक से जिसकी शादी होने वाली थी। उसका लोकेशन उसके होने वाली पत्नी के गांव में मिला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीतापुर क्षेत्र के जजगा निवासी अमृत लकड़ा उम्र 30 वर्ष की शादी बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोघरा निवासी पुष्पा केरकेट्टा उम्र 22 वर्ष के साथ तय हुई। 6 मई को दोनों का विवाह होना था। बताया जा रहा है कि इससे पहले पुष्पा केरकेट्टा की मंगेतर अमृत से बातचीत होती थी। पुष्पा ने शादी से पूर्व गत 26 अप्रैल को अमृत को ग्राम घोघरा में किसी के हल्दी रस्म कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने मिलने बुलाई थी। ऐसी बात सामने आ रहा है कि युवती के साथ उसका प्रेमी भी था और कहा था और इसी बहाने वो अमृत लकड़ा बुलाया और उसी रात बेन्दोकोना के जंगल ले गई। जहां पहले से मौजूद उसके प्रेमी बबलू ने टांगी से सिर,सीने एवं चेहरे में वार कर अमृत की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन


इधर अमृत के अचानक लापता होने से परेशान परिजनों ने सीतापुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 28 अप्रैल को दर्ज कराई। पुलिस ने अमृत लकड़ा के मोबाइल की कॉल रिकार्ड एवं मोबाइल लोकेशन की जांच की तो पता चला कि लापता होने के पूर्व उसकी होने वाली पत्नी पुष्पा केरकेट्टा के साथ उसकी बातचीत हुई है। उसका अंतिम मोबाइल लोकेशन भी ग्राम घोघरा में मिला। कॉल रिकार्ड एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पुष्पा से पूछताछ की, लेकिन उसने अमृत के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं होना बताया। पुलिस ने संदेह के आधार पर पुष्पा केरकेट्टा के मोबाइल की कॉल रिकार्ड की जांच की तो पता चला कि उसकी बातचीत काफी दिनों से गगन टोप्पो उर्फ से कई दिनों से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पुष्पा केरकेट्टा के साथ उसके प्रेमी बबलू को भी गत बुधवार को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अमृत लकड़ा की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल पर पहुंची लेकिन दंडाधिकारी की अनुमति के बाद गुरुवार को दफन शव की खुदाई करवाई और लाश को बरामद किया।

आत्महत्या करने की बनाई थी योजना
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका काफी घबरा गए थे इसीलिए दोनों ने एक साथ आत्महत्या करने की योजना बनाई थी,इसके लिए वह बतौली स्थित एक दुकान से रस्सी खरीदे थे.आत्महत्या करने जा रहे प्रेमी जोड़े को सचिव ने देख लिया था,उसने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।संदेह और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर पुलिस उनकी निशानदेही पर बेन्दोकोना के जंगल से शव को बरामद किया है।परिजनों का आरोप है कि इस वारदात में और लोग शामिल हो सकते हैं, बरहाल इस हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।


शादी के बट गए थे कार्ड, पहले भी बुलाया था पर नहीं आया था युवक
पुलिस जांच में सामने आया है कि मंगेतर पुष्पा ने अपने होने वाले पति अमृत को पहले भी हत्या करने की नीयत से मिलने के लिए बुलाया था,लेकिन किसी कारण वश वह नहीं आ पाया। एक बार असफल होने के बाद फिर उसकी मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा और प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर उसकी जान ले ली। इधर अमृत और पुष्पा के घर के परिजन शादी को लेकर काफी उत्साहित थे,दोनों ही परिवार के लोग अपने-अपने सगे संबंधियों के यहां शादी का कार्ड बांट रहे थे इसी बीच दिल दहलाने वाली इस घटना ने सभी को हिला के रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed