{"_id":"63c0fdf074b57b46161b9950","slug":"e-scooty-showroom-caught-fire-in-ambikapur-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: ई-स्कूटी के शोरूम में लगी आग, शार्ट सर्किट की आशंका, लाखों का नुकसान, दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: ई-स्कूटी के शोरूम में लगी आग, शार्ट सर्किट की आशंका, लाखों का नुकसान, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Fri, 13 Jan 2023 12:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:15 PM IST
सार
गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ रोड स्थित टूनवाल ई-स्कूटी के शोरूम में को बीती रात करीब नौ बजे बंद कर संचालक एवं कर्मी चले गए थे। रात करीब 10.30 बजे लोगों ने शोरूम से आग की लपटें उठती देखीं।
विज्ञापन
स्कूटी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबिकापुर के मनेंद्रगढ़ रोड में संचालित टूनवाल ई-स्कूटी शो रूम में बीती रात आग लग जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने से काफी स्कूटी जल गईं। लाखों के नुकसान का अनुमान है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां ने आग पर काबू पा लिया। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ रोड स्थित टूनवाल ई-स्कूटी के शोरूम में को बीती रात करीब नौ बजे बंद कर संचालक एवं कर्मी चले गए थे। रात करीब 10.30 बजे लोगों ने बंद शो रूम के वेंटीलेशन से आग की लपटें निकलती देखीं एवं सूचना फायर ब्रिगेड एवं शो रूम के संचालक को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो वाहनों के साथ टीम मौके पर पहुंची। शो रूम को खुलवाकर आग बुझाया गया।
विज्ञापन