{"_id":"64037ff0b24b61420301fc24","slug":"drunk-school-principal-beat-four-students-with-stick-in-ambikapur-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: नशे में धुत प्रधान पाठक ने सातवीं के चार छात्रों को गालियां दीं, बेरहमी से पीटा, शरीर पर पड़े निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: नशे में धुत प्रधान पाठक ने सातवीं के चार छात्रों को गालियां दीं, बेरहमी से पीटा, शरीर पर पड़े निशान
Sat, 04 Mar 2023 10:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:59 PM IST
सार
एफआईआर में बताया गया कि चार छात्रों के साथ स्कूल के प्रधान पाठक संतोष सिदार ने मारपीट की है। आरोप यह भी है कि शिक्षक नशे में था। उन्होंने बच्चों को गालियां दी हैं।
विज्ञापन
पिटाई से बच्चों के पैरों पर पड़े निशान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नशे में धुत एक शिक्षक ने छात्रों को बुरी तरह पीटा। घटना से नाराज छात्रों के परिजन पुलिस के पास पहुंच गए और शिक्षक के विरुद्ध थाने में अपराध भी पंजीबद्ध करा दिया है। छात्रों के शरीर पर चोट के निशान हैं। निशान देखकर स्पष्ट है कि छात्रों को बड़ी बेरहमी से पीटा गया है। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम नागम स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में संतोष कुमार सिदार प्रधान पाठक हैं। आरोप है कि उन्होंने स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले चार बच्चों को गालियां दीं और डंडे से पीटा। मारपीट में बच्चों के पैर में कई जगह चोट आई हैं। इसकी शिकायत करने परिजन थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
2 मार्च की घटना
परिजनों की शिकायत के अनुसार स्कूल में मारपीट की घटना 2 मार्च को हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने कहा कि, शिकायत विभाग को प्राप्त नही हुई है। एफआईआर हुई है तो जांच कराई जाएगी। दोषी पाये जाने पर शिक्षक पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन