फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Deputy CM TS Singhdev said a big thing about Prime Minister Narendra Modi visit to Chhattisgarh

Election 2023: डिप्टी सीएम बोले- PM के दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, सिर्फ BJP कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा

Wed, 13 Sep 2023 09:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 09:26 PM IST
सार

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ में काम नहीं करना है। पांच साल हो गए वे एक बार भी नहीं आए होंगे। आए होंगे तो एकात बार आए और चले गए।

विज्ञापन
Deputy CM TS Singhdev said a big thing about Prime Minister Narendra Modi visit to Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ में काम नहीं करना है। नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में पीएम का चुनाव लड़ेंगे तो कुछ फर्क पड़ सकता है। चुनाव के समय केंद्रीय नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। इससे कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ता है, लेकिन मतदाता सोच-समझकर अपने मत का प्रयोग करता है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को रायगढ़ के प्रवास पर आ रहे हैं, जहां वे भाजपा की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की आमसभा को लेकर भाजपाइयों में उत्साह है। वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने स्पष्ट कर दिया कि प्रधानमंत्री के प्रवास से मतदाताओं में फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव ने कहा कि केंद्रीय नेताओं के आने से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। बाहर से टॉप लीडर्स आते हैं तो एक उत्साह बनता है। कांग्रेस के भी टॉप लीडर्स के आने का सिलसिला पिछले दो माह से चल रहा है। प्रियंका गांधी दो बार आकर जा चुकी हैं। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे आकर जा चुके हैं। फिर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का कार्यक्रम है। ये सतत नेताओं का कार्यक्रम होते रहते हैं, खासकर चुनाव के पहले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्रम भाजपा में चल रहा है। नेता आएंगे और चले जाएंगे। मतदाता के लिए मुख्य मुद्दा होता है- स्थानीय क्या है? स्थानीय विकल्प देखते हैं कि कांग्रेस है, भाजपा है, अन्य दल हैं। हमारा भविष्य ज्यादा सुरक्षित किसके हाथ में है। सबसे ज्यादा उम्मीद किससे है। बाहर के नेताओं का आना कार्यकर्ताओं का मनोबल जरूर बढ़ाता है, लेकिन मतदाता हमेशा सोच समझकर अपने मत का प्रयोग करता है।
 

नरेंद्र मोदी लड़ेंगे चुनाव तो फर्क पड़ेगा
डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ में काम नहीं करना है। पांच साल हो गए वे एक बार भी नहीं आए होंगे। आए होंगे तो एकात बार आए और चले गए। मतदाता जानता है कि यह प्रधानमंत्री का चुनाव नहीं है। नरेंद्र मोदी यहां आकर चीफ मिनिस्टर का चुनाव लड़ेंगे तो फर्क पड़ सकता है। वो बोले कि अब मैं छत्तीसगढ़ में चीफ मिनिस्टर का काम करूंगा, तो लोग सोचेंगे कि मोदी का भाजपा से मुख्यमंत्री बनेंगे, हम वोट दें कि न दें। वो प्रधानमंत्री हैं, दिल्ली का काम प्रदेश को विशेष कोई प्रभाव नहीं डालता है।

बिना कारण नहीं कटेगी टिकट-कांग्रेस विधायकों का टिकट कटने के सवाल पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि बिना कारण किसी का टिकट नहीं कटेगा, चाहे वह मंत्री हो, संसदीय सचिव हो, विधायक हो। पांच साल पहले जनता ने उन्हें चुना है। कोई कारण होगा तभी टिकट कटेगी। इसलिए ही समीक्षा हो रही है, अन्यथा पिछले 71 सभी को टिकट दे दिया जाता। सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस को टिकट घोषणा करने की जल्दी नहीं है। क्यों जल्दी हो? जो पांच साल से फिल्ड में काम नहीं कर रहा है, वह चुनाव लड़ने लायक नहीं है। ऐसे लोगों को ही टिकट मिलेगा जो लोगों से जुड़े हुए हैं। एक माह में चुनाव नहीं लड़ सकते। भाजपा में नए नाम आ रहे हैं, इसलिए उन्हें जल्दी हो सकती है। हमें कोई जल्दी नहीं है।

परिवर्तन भाजपाईयों के मन का हो
भाजपा के परिवर्तन यात्रा हो लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि परिवर्तन भाजपाइयों के मन का हो जाए तो अच्छा है। उनके कई दूषित कार्यक्रम होते हैं, देश को तोड़ना। एक तरफ भारत जोड़ो राहुल गांधी कर रहे हैं। दूसरे तरफ इनकी यात्रा। परिवर्तन इनके मन का हो जाए तो अच्छा है। 

मितानिनों ने बांधी राखी
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मितानिनों ने बुधवार को डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को राखी बांधकर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। सैकड़ां की संख्या में मितानिन बहनों ने डिप्टी सीएम को रखी बांधी। सिंहदेव ने इस वर्ष रक्षाबंधन में विलंब होने के लिए मितानिन बहनों से माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed