फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Deputy CM Singh Deo said Samaritan MLA Chintamani Maharaj joining BJP

CG Election 2023: बगावत पर टीएस सिंह देव का बयान, पार्टी नेताओं से की ये अपील, जानें क्या बोले

Sun, 22 Oct 2023 10:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 10:44 PM IST
सार

CG Election 2023: अंबिकापुर से चुनाव लड़ने की बात पर डिप्टी सीएम सिंह देव का बयान सामने आया है। टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि चिंतामणि महाराज पूर्व में भाजपा में थे। फिर कांग्रेस में, अब फिर भाजपा में जाने की बात आप लोगों के माध्यम से सामने आई है।

विज्ञापन
Deputy CM Singh Deo said Samaritan MLA Chintamani Maharaj joining BJP
टीएस सिंह देव - फोटो : PTI

विस्तार

सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के भाजपा में शामिल होने और अंबिकापुर से चुनाव लड़ने की बात पर डिप्टी सीएम सिंह देव का बयान सामने आया है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि जिनकी कांग्रेस पार्टी में निष्ठा है। वह टिकट मिलने या न मिलने से कभी भी पार्टी छोड़कर नहीं जाते हैं। वहीं व्यक्तिगत महत्वकांक्षाए बढ़ जाने के कारण पार्टी से ऊपर होने पर ही लोग पार्टी और विचार दोनों बदलते हैं। 

विज्ञापन


वहीं टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि चिंतामणि महाराज पूर्व में भाजपा में थे। फिर कांग्रेस में, अब फिर भाजपा में जाने की बात आप लोगों के माध्यम से सामने आई है। चिंतामणि महाराज की भाजपा से चुनाव लड़ने की बात भाजपा का अंदरूनी मामला है। वहीं रही बात टिकट कटने की तो सर्वे के आधार पर सिटिंग विधायकों का टिकट कटा है। 
विज्ञापन


वहीं पार्टी छोड़ने वाले लोगों से उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि सभी लोग पार्टी के साथ बने रहें। सभी के मन मुताबिक, हर समय काम नहीं हो पाता है। समय-समय पर सभी को पार्टी के द्वारा उचित स्थान दिया जाता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से संपर्क होने का चिंतामणि महाराज ने किया खुलासा
विधायक चिंतामणि महाराज ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से हुई बातचीत का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भाजपा नेताओं के सामने अंबिकापुर से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है। उक्त बातें कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज ने भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बताया कि बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा में प्रवेश करने के बाद लोकसभा चुनाव में सीट देने की बात कही है। अगर मेरी शर्त मान ली जाती है तो मैं भाजपा में शामिल हो जाऊंगा। नहीं तो मैं जहां हूं वहीं रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed