{"_id":"65debe8c72a067b2990f49c7","slug":"accidents-happened-at-two-different-places-in-kawardha-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kawardha Accident News: दो अलग-अलग हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kawardha Accident News: दो अलग-अलग हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Wed, 28 Feb 2024 10:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:33 AM IST
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
कवर्धा में मंगलवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा घायल है, जिसे उपचार के लिए रात में ही रायपुर रेफर किया गया है। एक हादसा कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, रात 11 बजे हाईवे स्थित पंजाबी ढाबा के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देखने से लगता है कि बाइक को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी। मौके पर डायल 112 की टीम युवक को जिला अस्पताल लेकर गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। इसी प्रकार दूसरे हादसे में बाइक सवार युवक खड़े ट्रैक्टर में जा घुसा। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। कवर्धा सिटी कोतवाली छानबीन में लगी हुई है।
विज्ञापन