फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accident in Chhattisgarh: bus overturns, driver and operator killed, 10 passengers injured

छत्तीसगढ़ में हादसा : बस पलटी, चालक और परिचालक की मौत, 10 यात्री घायल

Mon, 15 Mar 2021 05:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Mar 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Accident in Chhattisgarh: bus overturns, driver and operator killed, 10 passengers injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में यात्री बस के पलटने से बस चालक और परिचालक की मौत हो गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। हादसा रविवार रात हुआ। 

विज्ञापन

 

धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अर्जुनी थाना क्षेत्र के संबलपुर गांव के निकट बस पलटने से बस चालक शेख इमामुद्दीन (46) और परिचालक आशिफ कुरैशी (33) की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य यात्री घायल हो गए हैं। रविवार को एक निजी यात्री बस रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना हुई थी। इस बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। बस जब संबलपुर गांव के करीब थी तब वह अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चालक और परिचालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की जांच में जानकारी मिली है कि टायर के अचानक फटने के कारण यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed