{"_id":"5fd083d29244ab6c6b76bda1","slug":"a-bsp-soldier-allegedly-suicide-by-hanging-himself-dead-body-sent-to-postmortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Wed, 09 Dec 2020 01:29 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के एक जवान ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ की चौथी बटालियन में आरक्षक स्वराज पीएन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह लगभग 6.30 बजे बीएसएफ के जवानों ने पुराने मेस में स्वराज का शव देख इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि बाद में बीएसएफ के अधिकारियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से स्वराज की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि स्वराज केरल के वायनाड जिले का निवासी था और उसे पिछले वर्ष सितंबर माह में कोयलीबेड़ा में तैनात किया गया था। स्वराज लंबी छुट्टी के बाद इस वर्ष अक्टूबर माह में वापस कोयलीबेड़ा आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वराज के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन