फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   30 Congress MLAs suspended from Chhattisgarh Assembly after they raised protest over CM Raman Singh

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 30 विधायक हुए निलंबित, नीरव मोदी से जुड़ा है मामला

Mon, 19 Feb 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
30 Congress MLAs suspended from Chhattisgarh Assembly after they raised protest over CM Raman Singh
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 30 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। यह सभी विधायक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विधायकों ने राज्य में निवेश के लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह के मेटल्स एंड माइनिंग कॉरपोरेशन रियो टिंटो को दिए निमंत्रण का विरोध किया है।
विज्ञापन

 



विधायकों का आरोप है कि रियो टिंटो कॉर्पोरेशन का पंजाब नेशनल बैंक के आरोपी नीरव मोदी के साथ संबंध है। गौरतलब है कि कारोबारी नीरव मोदी पर करीब 114 अरब रुपये के घोटाले का आरोप लगा है और बताया जा रहा है कि 17 बैंकों में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का और भी घपला किया गया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन रुपयों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोदी ने भारत को लूटा

30 Congress MLAs suspended from Chhattisgarh Assembly after they raised protest over CM Raman Singh
राहुल गांधी
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष कर रहे हैं। उन्होंने आज एक बार फिर अपने ट्विटर अकाउंट से सवाल पूछा कि देश का चौकीदार कहां हैं। उन्होंने लिखा- पहले ललित फिर माल्या, अब नीरव भी हुआ फरार, कहां है 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' कहने वाला देश का चौकीदार? साहब की खामोशी का राज जानने को जनता बेकरार, उनकी चुप्पी चीख-चीख कर बताए, वो किसके हैं वफादार।

मोदी ने भारत को लूटा। इससे पहले भी उन्होंने मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि पीएम बच्चों को परीक्षा में कैसे पास हों, उस पर 2 घंटे बोल सकते हैं लेकिन नीरव मोदी के मामले पर 2 मिनट नहीं। जेटली इसे छुपा रहे हैं। आप दोषी की तरह बर्ताव करना बंद करें। इस मामले पर बोलिए। मोदी ने भारत को लूटा।

राहुल ने नोटबंदी के साथ पीएनबी घोटाले को जोड़ते हुए इसे आश्चर्यजनक बताया और कहा था कि पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए और देश के पैसों को बैंकिंग सिस्टम में भेज दिया। वहीं नीरव मोदी 22,000 करोड़ रुपए बैंक से लेकर देश छोड़कर भाग गया। पीएम बच्चों को यह बता सकते हैं कि परीक्षा में किस तरह लिखें लेकिन यह नहीं बता सकते कि कैसे नीरव मोदी आम आदमी का पैसा छीनकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed