फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   2 killed, four injured as car with pilgrims heading to Maha Kumbh falls off culvert in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: महाकुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पुलिया से गिरी, एक ही परिवार के दो लोगों की हुई मौत, चार घायल

Sat, 22 Feb 2025 11:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Feb 2025 11:08 AM IST
सार

यह दुर्घटना कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरगांव गांव के पास सुबह करीब 6.45 बजे हुई। 

विज्ञापन
2 killed, four injured as car with pilgrims heading to Maha Kumbh falls off culvert in Chhattisgarh
हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागाँव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के बोरगांव के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पुल से जा टकराई, इस हादसे में एक महिला, एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि कार में सवार 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी केसकाल ने बताया कि बैंगलोर के वरतुर में रहने वाली फैमली प्रयागराज जाने के लिए निकली थी, शनिवार की सुबह जैसे ही केशकाल के आगे बोरगांव के पास वाहन पहुँची की कार चला रहे चालक रवि तेजा का नियंत्रण बिगड़ गया और सड़क किनारे पुल से जा टकराई, इस हादसे में कार में सवार महिला श्रीमती गीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को इलाज के लिए ले जाने के दौरान संतोष रेड्डी ने भी दम तोड़ दिया, वही वाहन चालक रवि तेजा, एस सुषमा, एस साहो के अलावा 10 वर्षीय विशाल रेड्डी भी घायल हो गया, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दिया गया है, जिसके बाद परिवार के लोग केशकाल आने निकल गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed