फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   16 Naxalites surrendered Red Terror again suffered a big blow in Chhattisgarh

16 नक्सलियों ने किया सरेंडर: छत्तीसगढ़ में 'लाल आतंक' को फिर लगा बड़ा झटका, 25 लाख का था इनाम

Mon, 02 Jun 2025 03:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 03:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बस्तर के नक्सल मुक्त जिला होने के बाद अब सुकमा में 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सल प्रभावित केरलापेंदा गांव अब नक्सलमुक्त हो गया है।

विज्ञापन
16 Naxalites surrendered Red Terror again suffered a big blow in Chhattisgarh
16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बस्तर के नक्सल मुक्त जिला होने के बाद अब सुकमा में 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सल प्रभावित केरलापेंदा गांव अब नक्सलमुक्त हो गया है। सोमवार को दो हार्डकोर नक्सली समेत 16 नक्सलियों ने हथियार आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक महिला और पुरुष नक्सली पर आठ-आठ  लाख का इनाम घोषित है। इतना ही नहीं सरेंडर करने वाले छह नक्सलियों पर 25 लाख रूपये का इनाम घोषित है। 

विज्ञापन


छ्त्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। इस बीच नक्सल संगठन पूरी तरह से घबरा गया है। इस बीच सरेंडर का भी सिलसिला चल रहा है। सोमवार को सुकमा जिले में पुलिस और सीआरपीएफ के अफसरों के सामने 16 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर कर दिया। इनमें से एक महिला और एक पुरुष पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम है। जबकि बाकी अन्य पर अलग-अलग राशि घोषित है। नक्सलियों ने आत्मसमर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सली जिले की कई घटनाओं में शामिल रहे।  
विज्ञापन

 

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि राज्य सरकार की एलवद पंचायत योजना के तहत गांव को विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना नई छत्तीसगढ़ नक्सल आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत शुरू की गई है। इसमें उन ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ रुपए के विकास कार्यों की मंजूरी का प्रावधान है, जो अपने क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के आत्मसमर्पण में मदद करते हैं और उन्हें माओवाद-मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली 
महिला नक्सली रीता उर्फ डोडी सुक्की, उम्र 36 साल,आठ लाख की इनामी नक्सली
नक्सली राहुल पुनेम, उम्र 18 साल, पीएलजीए बटालियन का सदस्य, 8 लाख रुपये का इनामी नक्सली
नक्सली लेकाम लखमा, उम्र 28 साल, 3 लाख का इनामी नक्सली
नक्सली सोड़ी चुला, उम्र 20 साल, 2 लाख का इनाम घोषित
नक्सली तेलाम कोसा, उम्र 19 साल, 2 लाख रुपये का इनामी
नक्सली डोडी हुर्रा, उम्र 29 साल, 2 लाख का इनामी नक्सली
नक्सली माड़वी माड़का, उम्र 18 साल
नक्सली रवा भीमा, उम्र 45 साल
नक्सली सोड़ी देवा, उम्र 30 साल
नक्सली सोड़ी हड़मा, उम्र 32 साल
नक्सली हेमला हिड़मा, उम्र 40 साल
नक्सली माड़वा सन्ना, उम्र 42 साल
नक्सली पदाम दारा, उम्र 31 साल
नक्सली सोड़ी भीमा, उम्र 32 साल
नक्सली पुनेम चैतु, उम्र 23 साल
नक्सली लेकाम लखमू, उम्र 30 साल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed