फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   zonal tournament, cricket tournament, sports, rani jhansi zonal women cricket tournament

महिला क्रिकेटर्स को सेल्यूट, जोनल टूर्नामेंट की विजेता बनीं

Sun, 22 May 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 May 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
zonal tournament, cricket tournament, sports, rani jhansi zonal women cricket tournament
रानी झांसी जोनल वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
महिला क्रिकेटर्स को सेल्यूट कीजिए। इन्होंने चंडीगढ़ में खेला जा रहा जोनल रानी झांसी वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है। फाइनल में नार्थ जोन ने वेस्ट जोन को सात विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट आंध्र प्रदेश में 15 से 22 मई तक खेला गया।  जोनल रानी झांसी वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट में  नॉर्थ जोन की टीम में चंडीगढ़ की दस महिला खिलाड़ियों ने शिरकत की।
विज्ञापन


फाइनल मैच में टॉस जीतकर वेस्ट जोन की टीम ने पहले पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन बनाए। पूजा ने 38 और अलका ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में अमरजीत ने 2, शालिनी ने 2, गगनदीप ने 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी नार्थ जोन की टीम ने 21.1 ओवर में तीन विकेट के नुक्सान पर 111 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रिद्धमा अग्रवाल ने सबसे अधिक 38 रन, दिव्या शर्मा ने 28 रन, सुनैना ने 26 रनाें की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में वेस्ट जोन की ओर से बबली, कोमल, तरनजीत ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिद्धमा अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। वहीं अमरजीत कौर को टूर्नामेंट का बेस्ट गेंदबाज का अवार्ड मिला। इस मौके पर चंडीगढ़ वुमन क्रिकेट एसोसिएशन की प्रधान रानी शर्मा ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed