{"_id":"6259d46ee1e912296871a34c","slug":"yuvraj-singh-became-the-winner-of-pgti-players-golf-championship-chandigarh-news-pkl447771497","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह बने पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवराज सिंह बने पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप के विजेता
विज्ञापन
मैच जीतने के बाद सेलिब्रेट करते युवराज व साथी।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर के गोल्फर युवराज सिंह संधू ने पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। विजेता बनते ही युवराज के पिता रिटायर ब्रिगेडियर बलविंदर सिंह संधू का जोश देखते ही बन रहा था। उन्होंने बेटे को बाहों में भरकर उठा लिया। चार दिवसीय टूर्नामेंट के आखिरी दिन का खेल शुक्रवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के गोल्फ कोर्स पर खेला गया। युवराज कुल 271 स्कोर के साथ विजेता बने। उन्होंने पहले दिन 70, दूसरे दिन 67, तीसरे दिन 65 और चौथे दिन 69 का स्कोर बनाया। बांग्लादेश के मोहम्मद जमाल हुसैन उपविजेता बने। उन्होंने (67-66-69-70) के साथ कुल 272 का स्कोर बनाया। इनके अलावा चंडीगढ़ के एक अन्य खिलाड़ी करणदीप कोचर ने 273 का स्कोर बनाया और तीसरे स्थान पर रहे।
युवराज बोले- जीतने के लिए यह तकनीक अपनाई
युवराज सिंह संधू ने पांच महीने में यह तीसरी जीत हासिल की है। उन्होंने घरेलू मैदान पर शानदार खेल दिखाते हुए दर्शकों को खुश होने का मौका दिया। खिताब जीतने के बाद युवराज ने कहा कि उन्होंने दिन की शुरुआत धीरे से की। उन्हें पता था कि अंतिम पांच होल काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। इसके लिए धैर्य दिखाया। ठीक समय पर बेहतर खेलते दिखाते हुए लीड ली और टाइटल जीतने में कामयाब रहा।
परिवार के सामने जीतना बेहद खास
युवराज सिंह ने कहा कि वह घरेेलू मैदान की परिस्थितियों से वाकिफ थे। खासकर परिवार के सामने खेलते हुए यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण था। इस टूर्नामेंट में देश और विदेशों के बेहतरीन गोल्फर्स ने हिस्सा लिया था। उनके साथ खेलते हुए काफी कुछ सीखने को मिला जो आगामी टूर्नामेंट के दौरान मेरे काम आएगा।
विज्ञापन
कैडीयों और दोस्तों ने युवराज को पानी से नहलाया
युवराज सिंह संधू जब जीत के करीब थे तो उनका परिवार भी वहां मौजूद रहा। जैसे ही आखिरी होल को युवराज ने जीता और विजेता बने तो पिता रिटायर बिग्रेडियर बलविंदर सिंह संधू जोश में आ गए। उन्होंने बेटे को बांहों पर भरकर उठा लिया। वहीं गोल्फ कोर्स पर उपस्थित कैडीयों और युवराज के दोस्तों ने जमकर खुशी मनाई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए युवराज सिंह को पानी से नहला दिया।