'युवा चेहरों से बनेंगी कांग्रेस की नई कमेटियां'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश, जिला, खंड स्तरीय कमेटियां जुलाई में गठित कर दी जाएंगी। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए की।
तंवर ने कहा कि जिला कार्यकर्ता सम्मेलनों के बाद जुलाई में सभी इकाइयों, विभागों और प्रकोष्ठों का गठन कर दिया जाएगा। इनमें आधे से ज्यादा युवा शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा वर्करों और नेताओं की कार्यक्षमता, कद के अनुसार जिम्मेवारी दी जाएगी।
अब तक छह जिला कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुके हैं। जल्द ही दो लाख से ज्यादा वर्करों का डाटा बेस तैयार कर लिया जाएगा, इसकी शुरुआत हो चुकी है। इन दो लाख कार्यकर्ताओं को सक्रिय कार्यकर्ता बनाया जाएगा। इन्हीं के बल पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
चुनाव प्रबंधन के लिए होंगी बूथ कमेटियां
चुनाव प्रबंधन के लिए बूथ कमेटियां बनाई जाएंगी। वे बूथ मैनेजमेंट और चुनाव प्रबंधन का काम संभालेंगी। लोकसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट न होने से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।
जिला सम्मेलनों के बाद विधानसभा और खंड स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे।
जिला सम्मेलनों में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वयं योजनाओं, विकास और कल्याणकारी नीतियों की समीक्षा कर रहे हैं। तंवर ने कहा कि वे इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।
30 तक हो पूरा हो जाएगा बीपीएल सर्वे
तंवर ने कहा कि समीक्षा के दौरान सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं 30 जून तक बीपीएल का सर्वेक्षण पूरा कर लिया जाए ताकि लोगों को नीतियों का लाभ मिल सके।
प्रियदर्शनी आवास योजना, इंदिरा गांधी आवास योजना, महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजनाओं का आगामी 30 जून तक क्रियान्वयन होना चाहिए।
सीएम ने यह भी कहा है कि वे 7 जुलाई के बाद उन निर्देशों की समीक्षा करेंगे जो जिला समीक्षा बैठकों में दे रहे हैं। कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तंवर ने साफ कहा कि पार्टी में गुटबाजी नहीं है। अलबत्ता नेता अपनी बात पार्टी फोरम पर ही रखें।