फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth who pass common examination get a chance to become Agniveer, recruitment will be done in two phases.

Chandigarh News: कॉमन परीक्षा पास युवाओं को अग्निवीर बनने का मौका, दो चरण में होगी भर्ती

Sun, 05 Jan 2025 08:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Youth who pass common examination get a chance to become Agniveer, recruitment will be done in two phases.
चार से आठ फरवरी तक पुरुष वर्ग और नौ से 10 फरवरी तक महिला वर्ग में होगी भर्ती
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में महिला और पुरुष वर्ग में पहले चरण के कंप्यूटर पर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा पास करने वाले युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का मौका है। यह भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। इसके तहत अंबाला में चार से आठ फरवरी तक पुरुष वर्ग और नौ से 10 फरवरी को महिला वर्ग की शारीरिक और मेडिकल जांच होगी। पहले चरण के सभी चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 20 दिसंबर 2024 को जारी कर दिए हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

चार से आठ फरवरी तक अंबाला कैंट के खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण होगा। इसमें शारीरिक और मेडिकल जांच भी शामिल है। इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे, जो पहले चरण में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। इसी तरह नौ से 10 फरवरी तक अंबाला कैंट के ही खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ की अग्निवीर महिला (मिलिट्री पुलिस) अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण होगा। इनके एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया, किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती हैं तो मुख्यालय भर्ती कार्यालय अंबाला के जानकारी कक्ष में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं। ताकि आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed