{"_id":"5da0e8a08ebc3e017941fd7e","slug":"youth-snatches-girl-mobile-guard-caught-chandigarh-news-pkl3535341159","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से फोन छीनकर भाग रहे चोर को गार्ड ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से फोन छीनकर भाग रहे चोर को गार्ड ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार को सुबह आठ बजे एक युवती से फोन छीनकर भाग रहे झपटमार को जीएमसीएच सेक्टर-32 में तैनात गार्ड ने दबोच लिया। गार्ड ने तत्काल डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और झपटमार को पुलिस के हवाले कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने गार्ड की बहादुरी की काफी प्रशंसा की। झपटमार की पहिचान हरियाणा के जिला महेंद्र गढ़ गांव बहरी के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जीएमसीएच सेक्टर-32 की सराय बिल्डिंग में सुखबीर सिंह की ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार सुबह अचानक एक लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। सुखबीर ने देखा कि एक युवक लड़की का मोबाइल छीनकर भाग रहा है। गार्ड ने तत्काल दौड़ लगा दी और करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर युवक को हनुमान मंदिर के पास दबोच लिया। उसके बाद आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लड़के को पकड़ा और अपने साथ थाने ले गई। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती का नाम दीक्षा है और वह जीएमसीएच सेक्टर 32 अस्पताल में स्थित अमृत फार्मेसी में काम करती है।