फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth riding a bike snatched a gold chain from the neck of a woman who was walking and ran away.

Chandigarh News: सैर कर रही महिला के गले से बाइक सवार युवकों ने झपटी सोने की चेन, फरार

Tue, 23 Jul 2024 06:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Youth riding a bike snatched a gold chain from the neck of a woman who was walking and ran away.
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-51ए में महिला से पार्क के पास बाइक सवार दो युवकों ने सोने की झपट ली। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर की। पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में 304, 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-51ए निवासी जसप्रीत कौर ने बताया कि बीते रविवार की सुबह वह करीब 6 बजे पार्क के नजदीक सड़क पर सैर कर रही थी। जब वह पार्क के नजदीक स्थित वीटा बूथ के दूसरी साइड पहुंची तो इसी दौरान उसके पास बाइक सवार दो युवक आकर रूके। इनमें से एक युवक बाइक से उतरकर नीचे आया और देखते ही देखते गले में से सोने की चेन झपटकर साथी के साथ फरार हो गया। सोने की चेन में एक पेंडेंट भी डला हुआ था। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और मदद के लिए पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। झपटमारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed