फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth found guilty of raping eight-year-old girl

Chandigarh News: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म में युवक दोषी करार

Mon, 15 Dec 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Youth found guilty of raping eight-year-old girl

विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 25 वर्षीय युवक मुकेश को दोषी करार दिया है। अदालत अब सोमवार को दोषी को सजा सुनाएगी। आरोपी पूरे ट्रायल के दौरान खुद को निर्दोष बताता रहा लेकिन डीएनए रिपोर्ट और अन्य पुख्ता साक्ष्यों के आगे उसकी दलीलें टिक नहीं सकीं।
बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि पीड़िता ने अदालत में दिए बयान में दो लोगों का जिक्र किया था जबकि पुलिस ने एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट और बयानों में अंतर होने की बात भी कही गई लेकिन अदालत ने इन दलीलों को खारिज कर दिया। अदालत के अनुसार, आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था और उसने बच्ची को सामान लाने के बहाने अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पीड़िता के कपड़ों और शरीर से लिए गए डीएनए सैंपल फॉरेंसिक जांच में आरोपी के डीएनए से मेल खा गए। अदालत ने इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed