Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Fest winners receive awards

Chandigarh News: यूथ फेस्ट के विजेताओं को मिले अवार्ड

Thu, 25 Dec 2025 11:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth Fest winners receive awards
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के खेल विभाग की ओर से टैगोर थिएटर सेक्टर-18 चंडीगढ़ में चंडीगढ़ यूथ फेस्टिवल 2025 आयोजित किया गया। इस फेस्टिवल में शहर भर के युवाओं ने जोश के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उद्घाटन चीफ गेस्ट डॉ. महेंद्र सिंह जॉइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन और डॉ. तेजिंदर गिल डिप्टी डायरेक्टर यूथ वेलफेयर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर ग्रुप फोक डांस, ग्रुप फोक सॉन्ग, पेंटिंग, डेक्लेमेशन, पोएट्री राइटिंग, स्टोरी राइटिंग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ग्रुप फोक डांंस में पहला स्थान एमसीएम डीएवी कॉलेज को मिला। दूसरा स्थान गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स सेक्टर-10 चंडीगढ़ को मिला। तीसरा स्थान सोशल वर्कर चंडीगढ़ को मिला। ग्रुप फोक सॉन्ग में पहला स्थान डीएवी कॉलेज सेक्टर-10, चंडीगढ़ को मिला। दूसरा स्थान पीजीजीसी सेक्टर-11 को मिला। तीसरा स्थान पीजीजीसी सेक्टर-42 को मिला। पेंटिंग में पहला स्थान महक सैनी को मिला। दूसरा स्थान निखिल कुमार को मिला। तीसरा स्थान अर्शदीप कौर को मिला। भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान कारिका ठाकुर को मिला। दूसरा स्थान नकुल बिष्ट को मिला। तीसरा स्थान शिवानी सिंह को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोएट्री में पहला स्थान सिमरनजीत कौर, दूसरा शिवम, तीसरा हरलीन कौर को मिला। स्टोरी राइटिंग में पहला स्थान देविका खोसला, दूसरा शिनायु, तीसरा स्थान सान्या को मिला। चुने हुए विजेता नई दिल्ली में होने वाले नेशनल यूथ फेस्टिवल 2026 में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed