फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth dies in Sector-23

सेक्टर 23 में युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Sun, 12 Apr 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in Sector-23
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित मकान में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-23 निवासी 28 वर्षीय करन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में इस बा का खुलासा हुआ है कि युवक नशे का आदी था। सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली सेक्टर-23 स्थित मकान में एक युवक बेसुध हालत में पड़ा है। सूचना पर सेक्टर-17 थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर, एएसआई सुरेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक बीते शुक्रवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था। अगली सुबह जब परिजनों ने देखा तो करन बेसुध हालत में पड़ा था। जांच में यह भी सामने आया है करन नशा करने का आदी था। उसका इलाज मोहाली के नशा मुक्ति केंद्र में चल रहा था। फिलहाल सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शव को जीएमएसएच16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि करन की मौत किन कारणों से हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed