फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth dies due to electric shock in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: फोन पर बात करते-करते युवक ने पकड़ लिया बिजली का तार, पूरे परिवार में मचा कोहराम

Mon, 04 Dec 2023 10:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 10:22 PM IST
सार

मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को किसी ने तारों की तरफ धकेला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवक की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Youth dies due to electric shock in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर में घर की छत पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहा युवक नजदीक से निकल रहीं हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। युवक के हाथ को हाई वोल्टेज तार ने तब तक नहीं छोड़ा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हालांकि एक-दो लोग डंडे से युवक को बचाने का प्रयास करते रहे। मगर कामयाबी नहीं मिली। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। घटना जालंधर के हरगोबिंद नगर की मन्ना मार्केट की है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान मोहम्मद साजीद निवासी हरगोबिंद नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार साजीद घर की छत पर मोबाइल पर बात करते-करते टहल रहा था। इसी दौरान बात करते-करते युवक ने तार पकड़ लिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को किसी ने तारों की तरफ धकेला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवक की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed