{"_id":"657532ec015bcc42130747ef","slug":"youth-dies-after-falling-from-12th-floor-in-mohali-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 12वीं मंजिल से गिरने से युवक की मौत, पुलिस बोली- हादसा या हत्या... जांच में पता चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 12वीं मंजिल से गिरने से युवक की मौत, पुलिस बोली- हादसा या हत्या... जांच में पता चलेगा
Sun, 10 Dec 2023 09:14 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Dec 2023 09:14 AM IST
सार
थाना अध्यक्ष अजितेश कौशल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर जांच की गई। अमोल की मौत अचानक हुआ हादसा है या साजिश के तहत हत्या हुई है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
अमोल बंसल की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी स्थित एसबीपी सोसाइटी में एक टावर की 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमोल बंसल (18) निवासी गली नंबर पांच, गुलाबगढ़ रोड, प्रीत नगर, डेराबस्सी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि उनके बेटे को एसबीपी के फ्लैट्स में बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अमोल एसबीपी सोसाइटी की ग्यारहवीं मंजिल पर रहने वाले अपने दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां अमोल बंसल अपने दोस्तों के साथ फ्लैट की छत पर पार्टी कर रहा था, तभी अचानक वह बारहवीं मंजिल की छत से नीचे गिर गया। उसके साथियों ने उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष अजितेश कौशल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर जांच की गई। अमोल की मौत अचानक हुआ हादसा है या साजिश के तहत हत्या हुई है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन