{"_id":"5f2d0c298ebc3e3cd265a810","slug":"youth-congress-released-akali-leaders-photo-for-poisonous-wine-accused-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की अकालियों संग फोटो जारी, कांग्रेसी बोले- अकाली-भाजपा का शराब माफिया से गठजोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी की अकालियों संग फोटो जारी, कांग्रेसी बोले- अकाली-भाजपा का शराब माफिया से गठजोड़
Fri, 07 Aug 2020 01:40 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
आरोपी के साथ पूर्व विधायक की फोटो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली शराब कांड के दोषियों को पनाह देने के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन को दोषी ठहराते हुए पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर ढिल्लों ने वीरवार को कुछ अकाली नेताओं के जहरीली शराब कांड की मुख्य आरोपी के साथ फोटो जारी किए। उन्होंने दावा किया कि अकाली-भाजपा लीडरशिप के साथ शराब तस्कर की तस्वीरों ने कांग्रेस के इस पक्ष को सही ठहराया है कि यह गैर कानूनी कारोबार गठबंधन की खुली सरपरस्ती में बढ़ा।
जारी एक बयान में पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान ने कहा कि बटाला में जहरीली शराब की दुखद घटना की मुख्य आरोपी त्रिवेणी चौहान के अकाली-भाजपा गठबंधन के नेताओं के साथ गहरे संबंध थे और उसका कारोबार अकाली लीडरशिप के दशक लंबे शासनकाल के दौरान चरम पर था। उन्होंने आरोप लगाया कि चौहान की पूर्व मंत्रियों गुलजार सिंह रणीके, बीबी जागीर कौर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह बब्बेहाली, विधायक बटाला लखबीर सिंह लोधीनंगल और अन्यों सहित सीनियर अकाली नेताओं के साथ तस्वीरें इस गठजोड़ को साफ बयान करती हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अकाली नेता भी राज्य में शराब माफिया का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि अकाली लीडरशिप ने चौहान को सरकार में अपने कार्यकाल के दौरान मनचाही पोस्टिंग भी दी थी। ढिल्लों ने कहा कि सच्चाई छिपाए रखे के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन अब बेबुनियाद बयान जारी कर रहा है जो हकीकत से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही इसमें शामिल तस्करों के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत केस दर्ज करने के आदेश दे चुके हैं।