फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Congress protest outside Patanjali Showroom in Chandigarh

प्रदर्शन: चंडीगढ़ में पतंजलि शोरूम के बाहर धरने पर बैठे युवा कांग्रेसी, बाबा रामदेव पर कार्रवाई की मांग 

Wed, 02 Jun 2021 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 01:49 PM IST
सार

प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने वालों के खिलाफ बाबा रामदेव का अपमानजनक शब्द यूथ कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। 
 

विज्ञापन
Youth Congress protest outside Patanjali Showroom in Chandigarh
पतंजलि शोरूम के बाहर प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 23 स्थित पतंजलि आरोग्य केंद्र एवं स्टोर के सामने बुधवार को प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि यूथ कांग्रेस डॉक्टरों के साथ है। यूथ कांग्रेस के नेता मनोज लोबाना ने कहा कि सरकार ने आदेश दिया था कि जो लोग झूठी अफवाह फैलाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिर बाबा रामदेव के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। 

विज्ञापन


युवा कांग्रेस की नेता प्रीति ने बताया कि डॉक्टर लोगों की जान बचाते हैं। इस समय डॉक्टरों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। यूथ कांग्रेस के नेताओं के पतंजलि स्टोर पर पहुंचने के तुरंत बाद ही स्टोर मालिक ने अपना स्टोर बंद कर दिया था।
विज्ञापन

 

इससे पहले मंगलवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में बाबा रामदेव के खिलाफ आपराधिक शिकायत याचिका दायर कर केस दर्ज करने की मांग की गई है। यह शिकायत चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी की तरफ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बाबा रामदेव पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश में लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। कई लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि लाखों लोगों के दम तोड़ने से उनके घर उजड़ गए हैं। ऐसे माहौल में भी बाबा रामदेव लगातार झूठी बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने एलोपैथी और डॉक्टरों के खिलाफ विवादित बयान दिया है। बयान में बाबा रामदेव ने डॉक्टरों को मूर्ख कहा है और एलोपैथी को झूठा बताया है।


रामदेव का यह बयान कई मीडिया और सोशल मीडिया पर पब्लिश हुआ है। रामदेव ने एलोपैथी के खिलाफ जनता के विश्वास को तोड़ने का काम और डॉक्टरों की काबिलियत पर सवाल उठाया है। ऐसे में उन डॉक्टरों का भी मनोबल टूटा है, जो अपनी जान की परवाह किए बिना नि:स्वार्थ भाव से लोगों को बचाने में लगे हुए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed