{"_id":"5d66a9be8ebc3e016308d309","slug":"youth-congress-make-strategy-for-haryana-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ-दस विधानसभा टिकटों पर युवा कांग्रेस की नजर, सुपर-40 प्लान पर कर रही काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ-दस विधानसभा टिकटों पर युवा कांग्रेस की नजर, सुपर-40 प्लान पर कर रही काम
Thu, 29 Aug 2019 12:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही युवा कांग्रेस (युकां) भी हरकत में आ गई है। युकां ने तीन माह के ग्राउंड वर्क के बाद दस विधानसभा सीटों पर टिकट का दावा ठोका है। इसके साथ ही कांग्रेस को चुनाव में जीत दिलाने के लिए युकां सुपर-40 सीटों पर काम कर रही है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा युवा कांग्रेस के जनशक्ति अभियान को लांच किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह के दौरान युवा कांग्रेस ने हरियाणा के 40 विधानसभा क्षेत्रों को चिन्हित करके संगठन को मजबूत किया है।
विज्ञापन
90 विधानसभा क्षेत्रों में से उन सुपर 40 विधानसभा क्षेत्रों को चिन्हित करके काम किया गया है जहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में रही है। आने वाले चुनाव के मद्देनजर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अभी से डयूट्यिां लगाई जा रही हैं। विधानसभा चुनाव में टिकट आवंटन के दौरान कम से कम आठ से दस सीटों पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन
इनमें उन्हीं युवाओं के नाम टिकट के लिए भेजे जाएंगे, जिन्होंने पांच साल से पार्टी की मजबूती के लिए काम किया गया है। हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन कुंडू ने बताया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 40 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से सरकार के बारे में फीडबैक लिया है। जिसके आधार पर रिपोर्ट तैयार करके हाईकमान को भेज दी है।
युवा कांग्रेस की रिपोर्ट को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया जाएगा। कुंडू ने कांग्रेस के किसी भी धड़े के साथ जुड़े होने से इंकार किया। उन्होंने बताया कि जनशक्ति अभियान के तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की पिछले पांच साल की नाकामियों व कांग्रेस की दस वर्ष की सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता में लेकर जाएंगे।