फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Congress burns effigy of Arvind Kejriwal in Chandigarh

कुमार विश्वास के बयान पर गरमाई सियासत: युवा कांग्रेस ने केजरीवाल का पुतला फूंका, कहा- वो कहते कुछ... और दिल में कुछ

Thu, 17 Feb 2022 09:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Feb 2022 09:23 PM IST
सार

चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला भी फूंका।

विज्ञापन
Youth Congress burns effigy of Arvind Kejriwal in Chandigarh
अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंकते यूथ कांग्रेसी।

विस्तार

युवा कांग्रेस चंडीगढ़ ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। इसकी अगुवाई युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना ने किया। युवा कांग्रेस ने केजरीवाल का पुतला पहले मटका चौक पर फूंकने की घोषणा की थी लेकिन जब पुलिस ने मटका चौक पर पुतला फूंकने से मना किया तो फिर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सेक्टर-15 स्थित पंजाब के प्रदेश कार्यालय के पास जाकर पुतला फूंका। 

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े आरोप में कुमार विश्वास ने दावा किया कि केजरीवाल ने उनसे कहा था कि वह या तो मुख्यमंत्री (पंजाब के) होंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम होंगे। यह बहुत ही खतरनाक बात है। यही वजह है कि केजरीवाल का पुतला फूंका है। 
विज्ञापन


मनोज लुबाना ने बताया कि खालिस्तानी पंजाब को भारत से अलग करके हमारे देश को विभाजित करना चाहते हैं। अगर दिल्ली के सीएम ने उनका समर्थन लिया है तो वह भी भारत को विभाजित करने की साजिश का एक सक्रिय हिस्सा बन जाते हैं। युवा कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस संबंध में पुलिस में शिकायत की जाएगी। लुबाना ने कहा कि केजरीवाल कहते कुछ हैं और उनके दिल में कुछ और है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब और चंडीगढ़ में जहां भी जाएंगे, युवा कांग्रेस उनका विरोध करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed