फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Your experiences are more useful than school-college studies in making a career

Chandigarh News: कॅरिअर बनाने में स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई से ज्यादा अपने अनुभव आए काम

Mon, 17 Apr 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Your experiences are more useful than school-college studies in making a career
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय ई-समिट का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में आयोजित पैनल चर्चा में इंटरनेट इनफ्लुएंसर्स ने बताया अपनी फील्ड में पारंगत हासिल करने के लिए स्कूल, कॉलेज की पढ़ाई से अधिक उनका अनुभव काम आया। पैनल में कंटेन्ट क्रिएटर आदित्य सैनी, ईशान अरोड़ा और कॉमेडियन परितोष शामिल हुए। आदित्य डिवाइन मीडिया, ईशान फिनलेड और परितोष अकाडबज के संस्थापक हैं। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि उन्हें अपनी फील्ड में कामयाबी पाने के लिए उनकी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा बहुत कम काम आई। कॉलेज में चीजें पढ़ा तो दी जाती हैं पर उसे जीवन में किस तरह प्रयोग में लाया जाए उसका ज्ञान नहीं होता। कंटेन्ट क्रिएशन के लिए यूट्यूबर आदित्य ने बताया मानव मनोविज्ञान को समझना बहुत जरूरी है। लोगों की मनोवृत्ति को समझ कर जब कंटेन्ट बनाया जाता है तो उसपर व्यूज मिलना निश्चित है। युवाओं ने इस दौरान कई रोचक सवाल भी पूछे। इनमें अपने विचारों को कैसे हकीकत में बदलें, अंतर्मुखी होने की समस्या, इनफ्लुएंसर्स के फेलियर्स के बारे में पूछा। असफलता के प्रश्न पर ईशान ने बताया वह एफआरएम की परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे और आज वह अन्य हजारों विद्यार्थियों को फाइनेंस के बारे में पढ़ा रहे हैं। अगर उस समय वह परीक्षा पास न होने का गम मनाते तो शायद यह सब न कर पाते। किसी भी परीक्षा या काम में असफल होना जीवन का ही एक हिस्सा है। इसे सकारात्मकता के साथ देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed