{"_id":"6af4d102e96332a339061354","slug":"shared-the-joys-of-diwali-with-children-in-need-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1171863-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जरूरतमंद बच्चों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जरूरतमंद बच्चों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। दिवाली की खुशियां उस समय और खास हो गईं, जब ऑल इंडिया राहत फाउंडेशन ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ त्योहार मनाया। फाउंडेशन के राहत एजुकेशन सेंटर में चेयरमैन रुचिका शर्मा व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को उपहार, मिठाइयां और पटाखे बांटे गए। बच्चों ने रंगोली सजाने के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमसी ज्योति गुजराल और हरप्रीत सिंह गुजराल परिवार सहित शामिल हुए। उनके साथ जसकिरत कौर, हरप्रीत कौर, वारिस, वरदान और रूहाब ने भी बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान सेंटर की बच्ची शिविका ने अपने हाथों से बनाई पेंटिंग अतिथियों को भेंट की। रुचिका शर्मा व्यास ने गुजराल परिवार का आभार जताते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के साथ सहयोग, प्रोत्साहन और स्नेह देना जरूरी है। समाज के सहयोग से ही उनके बेहतर भविष्य की राह बन सकती है।