{"_id":"5eda61788ebc3e9033370f10","slug":"youngman-caught-with-half-kilogram-opium-chandigarh-news-pkl377243438","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा किलो अफीम के साथ युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा किलो अफीम के साथ युवक दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ऑपरेशन सेल की टीम ने सेक्टर-49सी एनिमल पार्क के पास से एक युवक को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मोहाली फेश्च-9 निवासी डूंगरमल मौर्या उर्फ अजय (32) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट-18 के तहत मामला दर्ज किया है।
ऑपरेशन सेल की डीएसपी रश्मि यादव के नेतृत्व में टीम सेक्टर 49-सी स्थित एनिमल पार्क के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहा युवक पुलिस को देखते ही मुड़ गया। इससे टीम को शक हो गया। टीम ने जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास आधा किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में वह अफीम का कोई परमिट नहीं दिखा सका। इसके बाद ऑपरेशन सेल की टीम ने आरोपी डूंगरमल मौर्या के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में मामला दर्ज करवाया। ऑपरेशन सेल की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि वह नशा कहां से लेकर आया और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था।