फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Voters Role in Haryana Assembly Election 2014

युवाओं को लुभाने को दलों ने खेला ये दांव

Tue, 12 Aug 2014 11:15 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Aug 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
Young Voters Role in Haryana Assembly Election 2014

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार युवा मतदाता अहम भूमिका निभाएंगे। युवाओं की भागीदारी को देखते हुए राजनीतिक दलों ने वोटरों को लुभाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए सभी दलों ने अपने युवा तुर्कों को आगे कर दिया है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भी युवाओं ने लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। इनेलो ने युवाओं को लामबंद करने की जिम्मेवारी दिग्विजय चौटाला को सौंपी है, जबकि हजकां सुप्रीमो कुलदीप विश्नोई के प्रचार की कमान उनके पुत्र भव्य विश्नोई ने संभाल रखी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी युवा नेता है। 
विज्ञापन

इनेलो का वादा : कॉलेज छात्राओं को स्कूटी

Young Voters Role in Haryana Assembly Election 2014

सबसे पहला दांव इनेलो ने चला है। पार्टी ने कॉलेज छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी देने का वादा किया है। यही नहीं प्रदेश के सभी 12 वीं पास बेरोजगार युवाओं को पांच हजार और ग्रेजुएशन से पोस्ट ग्रेजुएशन तक बेरोजगार युवाओं को 8 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

राजनीति का प्लेटफार्म तैयार करने के लिए इनेलो ने कालेज और विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रसंघ चुनाव करवाने की भी बात की है। इनेलो के युवा नेता दिग्विजय चौटाला पूरे जी जान से इन दिनों मैदान में जुटे है। युवा मतदाताओं को इनेलो की ओर आकर्षित करने में वे कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

हिसार से दुष्यंत चौटाला लोकसभा में जीत हासिल कर युवाओं का दम दिखा चुके हैं। दिग्विजय चौटाला के मुताबिक सबसे ज्यादा युवा संगठन इनेलो का सक्रिय है। हम लगातार एक्टिविटी कर रहे हैं। बूथ लेवल पर युवाओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने करीब एक दर्जन युवाआें को चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस : तंवर कई युवाओं को दे सकते हैं मौका

Young Voters Role in Haryana Assembly Election 2014

डा. अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस में अब तक के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने करीब सवा दो लाख नए युवाओं को सदस्य बनाया है। चुनाव से पहले यह संख्या करीब 15 लाख तक पहुंच जाएगी।

युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा देना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। उनके मुताबिक युवाओं का भविष्य कांग्रेस में ही है। राहुल गांधी की ब्रिगेड के खास सदस्य तंवर विधानसभा चुनाव में कई युवाओं को टिकट दिलवा सकते हैं।

विज्ञापन

हजकां : इंग्लैंड से लौटे भव्य ने संभाली कमान

Young Voters Role in Haryana Assembly Election 2014

इंगलैंड से पढ़ाई करके लौटे भव्य बिशनोई ने आते ही पिता कुलदीप की राजनीतिक लड़ाई में साथ देने के लिए कूद पड़े हैं। भजनलाल परिवार का यह युवा एक दिन में पांच से सात गांव में जनसभाएं कर राजनीति की पिच पर बैटिंग का अनुभव ले रहे हैं। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ना भव्य का लक्ष्य है।

ये है युवा मतदाताओं का पूरा ब्यौरा

Young Voters Role in Haryana Assembly Election 2014

90 : कुल विधानसभा क्षेत्र
95 : सूबे में कुल कॉलेज:
79,175 : लड़कों की संख्या
75,369 : लड़कियों की संख्या

स्टेट यूनिवर्सिटी:

18319---------लड़के
18202---------लड़कियां

एडेड कालेज:
82466------------लड़के
87744----------लड़कियां

निजी विश्वविद्यालय:
6906-----------लड़के
3272+--------लड़कियां

अन्य विश्वविद्यालय:
3818--------------लड़के
3510---------------लड़कियां

डीम्ड विश्वविद्यालय:
1980--------------लड़के
1084-----------लड़कियां

हरियाणा भाजपा को भी युवा चेहरे की तलाश

Young Voters Role in Haryana Assembly Election 2014

भाजपा को हरियाणा में एक युवा चेहरे की दरकार है। अभी तक हरियाणा में भाजपा का कोई ऐसा चेहरा उभर कर सामने नहीं आया है। जिसे पार्टी चुनाव में प्रोजैक्ट कर सके। हालांकि भाजपा के पास अनिल विज और रामबिलास शर्मा जैसे सुलझे हुए नेता हैं, लेकिन युवाओं को लुभाने के लिए युवा नेता की कमी अखर रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि हम किसी का नाम ऐसे प्रोजेक्ट नहीं कर सकते। यह पार्टी के संसदीय बोर्ड का फैसला है कि वे चुनाव में किसे युवा चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करते हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि पार्टी युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए रोजगार, तकनीक और शिक्षा पर जोर दे रही है। हरियाणा में पार्टी की ओर से युवाओं को लुभाने के लिए विशेष कार्ययोजना है। जिसका खुलासा शीघ्र किया जाएगा।

लोस चुनाव में साढ़े पंद्रह फीसदी युवाओं ने डाले थे वोट
लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 15.59 प्रतिशत युवा मतदाता अपनी उपस्थित दर्ज करवा चुके हैं। यह वे युवा हैं जो 18 से 25 साल के हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में यह संख्या बढ़ जाएगी। दस अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव के बाद अपडेट हुई वोटर लिस्ट में नए सिरे से कई युवाओं के नाम जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed